Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE एग्जाम के पहले दिन गणित में उलझे छात्र:वाराणसी के 46 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 95% परीक्षार्थियों की रही उपस्थिति

    5 hours ago

    1

    0

    CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 95% उपस्थिति के साथ वाराणसी के 46 केंद्रों पर गणित की परीक्षा आयोजित हुई। कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा में 2 प्रकार के प्रश्नपत्र थे जिसमें बेसिक मैथ और स्टैंडर्ड मैथ शामिल थे। परीक्षा देकर निकले छात्र छात्राओं ने बताया कि बेसिक मैथ का प्रश्नपत्र तो उनके अनुकूल रहा, जबकि स्टैंडर्ड मैथ का प्रश्नपत्र स्तरीय और औसत से कुछ ऊपर रहा। यही कारण रहा की परीक्षार्थी गणित के सवालों में उलझे रहे। तस्वीरों में देखिए परीक्षा की तस्वीरें वाराणसी की सिटी कोऑर्डिनेटर एवं संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह के मार्गदर्शन में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल लगभग 22,932 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 95 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके साथ ही कक्षा 12वीं के अतिरिक्त विषयों की परीक्षा भी जिले के चार केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई गई। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। केंद्र व्यवस्थापकों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में मसाने की होली से पहले पुलिस अलर्ट:नाव संचालकों के साथ की बैठक, ADCP बोले- हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे
    Next Article
    लखनऊ में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शुरू:110 वार्डों में प्रतिस्पर्धा होगी, मेयर ने रैली के साथ की शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment