Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCL-T20 लीग में ब्लू वॉरियर्स और क्रेजी रेंजर्स जीते:त्रिभुवन दीक्षित और आयुष पाठक ने खेली मैच जिताऊ पारी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (CCL-T20) में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में ब्लू वॉरियर्स और क्रेजी रेंजर्स ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। पहले मैच में नाइट स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मनीष कुमार ने 33 रन और चंद्रभान सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। ब्लू वॉरियर्स की ओर से हसन अहमद ने 4 विकेट और राहुल सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाब में ब्लू वॉरियर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। त्रिभुवन दीक्षित ने नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि स्वर टंडन ने 29 रन बनाए। नाइट स्कॉर्चर्स के सचिन ने 2 विकेट हासिल किए। त्रिभुवन दीक्षित को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। प्रमोद पाटिल ने नाबाद 51 रन और अखिलेश ने नाबाद 46 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। क्रेजी रेंजर्स के अमित मिश्रा और भारत पांडे ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रेजी रेंजर्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की। आयुष पाठक ने नाबाद 88 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं नसीरुद्दीन ने 21 रन का योगदान दिया। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से पवन और जहिरुद्दीन ने 2-2 विकेट लिए। आयुष पाठक को इस मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इन दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने लीग को और अधिक रोमांचक बना दिया है, जिससे आगामी मैचों के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में अनिल राजभर बोले- मजदूरों से अन्याय नहीं होगा:उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, श्रमिकों की मांगें शासन तक पहुंची
    Next Article
    पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले:अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सिंगर्स ने अभी ना जाओ छोड़कर… गाया; कवरेज पर पाकिस्तानी चैनल को सरकार का नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment