Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU से पढ़ने वाली हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका का निधन:50 से ज्यादा गानों में काम किया, सोशल मीडिया पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बी.कॉम करने वाली हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का मंगलवार देर रात अचानक निधन हो गया। गाजियाबाद स्थित उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई और खून बहने लगा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। दिव्यांका घर पर ही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह फर्श पर गिर गईं। छोटे भाई दीपांशु जब तक उनके पास पहुंचे, तब तक उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बी.कॉम, इसके बाद सिक्किम से एमबीए और गुरुग्राम से बी.एड की पढ़ाई की थी। परिवार में पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां अनीता गृहिणी हैं। उनके दो भाई हिमांशु और दीपांशु तथा एक बहन जसमीत हैं। दिव्यांका ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। वह 50 से ज्यादा गानों में नजर आ चुकी थीं और मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया व केडी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी, उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने दिव्यांका के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेड़ रोते हुए बोला- Pls Save me:प्रयागराज में वर्ल्ड अर्थ डे पर नाट्य प्रस्तुति, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Next Article
    शराब की बोतल से खुला ब्लाइंड मर्डर केस:नशे में हुआ विवाद, 100 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए; दुकान पर दिखे थे साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment