Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ रोते हुए बोला- Pls Save me:प्रयागराज में वर्ल्ड अर्थ डे पर नाट्य प्रस्तुति, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के नैनी स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इसमें बेहतरीन नाट्य प्रस्तुति देकर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही बताया कि अगर पेड़ ही नहीं रहे तो जीवन कैसे खतरे में पड़ जाएगा। प्रिंसिपल बोलीं, छोटे प्रयासों से भी बदलाव संभव कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर डॉ. शमिथा द्वारा मंच पर गमले में पौधा रोपण कर की गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को न केवल पौधा लगाने की प्रक्रिया सिखाई, बल्कि उसके संरक्षण के महत्व को भी समझाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। स्किट ने छोड़ी गहरी छाप इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “सेव अर्थ” विषय पर आधारित स्किट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों की प्रभावी और भावनात्मक प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। नाटक में पर्यावरण के बिगड़ते हालात, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को मार्मिक तरीके से दर्शाया गया, जिसे देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग को शून्य तक कम करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि यदि समय रहते पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए, तो इसके गंभीर परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतने पड़ सकते हैं। नन्हे-मुन्नों ने ली शपथ अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में वाइस प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी टेरेसा सिंह, दीपक कुमार, मोहम्मद साबिर, रक्षा खरे, अनुराधा द्विवेदी सहित करीब 1000 विद्यार्थियों ने सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक ने जहर खाया:प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत, अफेयर को लेकर जान देने की चर्चा
    Next Article
    CCSU से पढ़ने वाली हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका का निधन:50 से ज्यादा गानों में काम किया, सोशल मीडिया पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment