Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCTV नहीं, हाईवे कैमरों के सहारे सुराग::4 रास्तों से भागे बदमाश, पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के माईजी का पुरवा गांव में हुई सनसनीखेज लूट और मासूम के अपहरण की वारदात के बाद अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बदमाशों तक पहुंचने की बन गई है। गांव में CCTV कैमरों का अभाव जांच में बड़ी बाधा बन रहा है। ऐसे में पुलिस अब हाईवे और मुख्य सड़कों पर लगे कैमरों के सहारे आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बेहद शातिर थे और उन्होंने पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी। घटना के बाद चारों बदमाश एक साथ नहीं भागे, बल्कि अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल कर फरार हो गए। यही वजह है कि पुलिस के लिए उनकी मूवमेंट ट्रेस करना और भी मुश्किल हो गया है। गांव में नहीं हैं CCTV, जांच में आई दिक्कत माईजी का पुरवा गांव में अधिकांश घरों और गलियों में CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में पुलिस को घटनास्थल के आसपास से कोई ठोस फुटेज नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि जांच का फोकस अब गांव से बाहर जाने वाले रास्तों, हाईवे और मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों पर शिफ्ट किया गया है। पुलिस की टीमें गांव से निकलने वाले हर संभावित रास्ते को चिन्हित कर वहां लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। खासतौर पर उन मार्गों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जिनसे बदमाश तेजी से इलाके से बाहर निकल सकते थे। अलग-अलग रास्तों से भागे बदमाश ग्रामीणों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागे थे। कुछ लोगों ने अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध गतिविधियां भी देखी थीं। पुलिस अब इन इनपुट्स के आधार पर अलग-अलग रूट की मैपिंग कर रही है, ताकि बदमाशों की संभावित लोकेशन का पता लगाया जा सके। जांच में जुटी टीमों का मानना है कि बदमाशों ने जानबूझकर अलग-अलग रास्ते अपनाए, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके और उनकी पहचान व ट्रैकिंग मुश्किल हो जाए। हाईवे कैमरों से जोड़ रही कड़ियां गांव में फुटेज न मिलने के कारण पुलिस अब हाईवे और प्रमुख सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की मदद से घटनाक्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस टीमें वारदात के समय के आसपास की फुटेज खंगालकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्ध कौन से वाहन या व्यक्ति इलाके से बाहर गए। इसके लिए समय-सीमा तय कर कैमरों की फुटेज को फिल्टर किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध मूवमेंट को चिन्हित किया जा सके। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या बदमाश किसी वाहन का इस्तेमाल कर रहे थे या पैदल ही भागे। जेल से छूटे अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस इस वारदात के पीछे किसी पुराने गैंग या पेशेवर अपराधियों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अब उन अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है, जो हाल ही में जेल से छूटे हैं। खासतौर पर उन अपराधियों पर फोकस किया जा रहा है, जो पहले लूट, डकैती या अपहरण जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस इन अपराधियों की लोकेशन, उनकी हालिया गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय वे कहां थे और क्या उनकी मौजूदगी संदिग्ध रही है। मुखबिर तंत्र भी किया गया सक्रिय पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पेशेवर गैंग की आशंका, जल्द खुलासे का दावा प्रारंभिक जांच में यह साफ हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पेशेवर थे। जिस तरह से उन्होंने कई घरों को निशाना बनाया, मासूम को अगवा किया और फिर अलग-अलग रास्तों से फरार हुए, उससे उनकी प्लानिंग और अनुभव का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल पर जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय इनपुट्स को भी जोड़ा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने इलाके में CCTV कैमरे लगवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी से मिले गौतम अडाणी:डेढ़ घंटे में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई, अयोध्या में परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए
    Next Article
    झांकियों, डीजे और भक्ति संग निकली भव्य शोभायात्रा:काली नृत्य से हनुमान रथ तक कुरावली की गलियों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment