Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

    2 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि उन्होंने ऐसे किसी बॉण्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिसमें यह कहा गया हो कि वह और कॉजपा के दूसरे नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दोबारा प्रदर्शन नहीं करेंगे। दीपके ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से नहीं डरते।’’ इसके बाद वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली रवाना हो गए।दीपके ने कहा, ‘‘मुझे सौ बार जेल में डाल दो, हम आपकी तानाशाही से नहीं डरते। हम इस तानाशाही को खत्म करेंगे।’’ कॉजपा के संस्थापक की यह टिप्पणी दिल्ली पुलिस द्वारा एक वीडियो जारी किए जाने के कुछ ही समय बाद आई। पुलिस ने यह वीडियो कॉजपा के इस दावे को खारिज करने के लिए जारी किया था कि 10 अक्टूबर को हिरासत में रहने के दौरान दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी।दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें यह खबर संवेदनशील तरीके से दी गई थी और अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगर जाने में सहायता की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव “ठुकरा दिया”। यह वीडियो दीपके की मां द्वारा दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाने के बाद जारी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि शनिवार को उनके बेटे को उसकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉजपा ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी
    Next Article
    Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment