Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छह साल बाद फिर गुलजार होगा जार्जटाउन का स्वीमिंग पूल:प्रयागराज में 15 मई से शुरू होगी तैराकी, अंतिम चरण में निर्माण कार्य

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के खेल प्रेमियों और तैराकी सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जार्जटाउन स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग का स्वीमिंग पूल करीब छह साल बाद एक बार फिर खुलने जा रहा है। विभाग ने 15 मई से इसके संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। फिलहाल निर्माण और मरम्मत का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 2019 के बाद बंद हो गया था पूल जार्जटाउन के लिडिल रोड पर स्थित यह स्वीमिंग पूल लंबे समय तक शहर के प्रमुख तैराकी केंद्रों में शामिल रहा। यहां बच्चों से लेकर युवाओं तक बड़ी संख्या में लोग तैराकी सीखने और अभ्यास करने पहुंचते थे। वर्ष 2019 तक इसका नियमित संचालन होता रहा, लेकिन इसके बाद मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण इसे बंद कर दिया गया। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि कुछ महीनों में पूल दोबारा चालू हो जाएगा, लेकिन काम लंबा खिंचता गया और छह साल तक यह बंद पड़ा रहा। इस दौरान शहर के तैराकों को निजी स्वीमिंग पूल का सहारा लेना पड़ा। 20 साल पुराना हो चुका था ढांचा बताया जा रहा है कि इस स्वीमिंग पूल का निर्माण करीब दो दशक पहले हुआ था। लगातार उपयोग के कारण इसका ढांचा पुराना पड़ने लगा था और कई तकनीकी दिक्कतें सामने आने लगी थीं। पुराने सिस्टम से चल रहे पूल में फिल्ट्रेशन व्यवस्था भी कमजोर हो चुकी थी, जिससे पानी की गुणवत्ता बनाए रखना चुनौती बन गया था। इसी वजह से विभाग ने पूल का व्यापक जीर्णोद्धार कराने का फैसला लिया। इसके तहत फिल्ट्रेशन सिस्टम बदला गया, टाइल्स और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, साथ ही अन्य जरूरी तकनीकी सुधार भी किए गए हैं। अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अनुसार फिलहाल मरम्मत और निर्माण कार्य आखिरी दौर में है। कर्मचारियों की टीम लगातार काम में जुटी हुई है ताकि तय समय पर पूल को पूरी तरह तैयार कर शुरू किया जा सके। विभाग का दावा है कि इस बार आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा पूल के दोबारा शुरू होने से शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और तैराकी सीखने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को निजी पूल में महंगी फीस देकर प्रशिक्षण लेना पड़ता था। सरकारी पूल शुरू होने के बाद कम खर्च में तैराकी सीखने और अभ्यास का मौका मिलेगा। क्या बोले रीजनल स्पोर्ट्स अफसर रीजनल स्पोर्ट्स अफसर प्रेम कुमार ने बताया कि 15 मई से स्वीमिंग पूल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और उद्घाटन से पहले अंतिम निरीक्षण भी कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप:DM का आदेश, छह ग्राम पंचायतों की जांच शुरू
    Next Article
    तमकुहीराज में भाजपा की पहली पसंद बने विजय राय:सपा के डॉ. उदय नारायण, कांग्रेस के अजय लल्लू पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए MLA की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment