Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छिपकली वाली चाय पीने से तीन बच्चे बीमार:फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में चल रहा उपचार

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार सुबह छिपकली पड़ी दूध की चाय पीने से तीन बालकों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गांव कटरी शिकारपुर निवासी रामवीर ने बताया कि गुरुवार शाम को भैंस का दूध निकालकर बाल्टी में रखा गया था। अनजाने में उसमें एक छिपकली गिर गई थी। शुक्रवार सुबह इसी दूध से चाय बनाई गई, जिसे रामवीर के भाई प्रेमपाल के बेटे सोहिल (13 वर्ष), शोभित (11 वर्ष) और मोहित ने पी लिया। चाय पीने के बाद तीनों बच्चे खेत पर चले गए। वहां उन्हें पेट में जलन महसूस होने लगी। इसी दौरान घर से फोन आया कि जिस दूध से चाय बनी थी, उसमें छिपकली पड़ी थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तीनों बच्चों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। रामवीर ने बताया कि सुबह उनकी भाभी ने जब दूध गर्म करने के लिए रखा, तब उन्हें दूध में छिपकली पड़ी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चों को फोन करके इसकी जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक रामअचल या कोई और:भाजपा से चन्द्र प्रकाश या आनन्द वर्मा, कांग्रेस-बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    मेरठ में 5 लाख मतदाता कम होंगे:एसआइआर प्रक्रिया पूरी, 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम सूची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment