Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छर्रा-बरला में अपराधों की बौछार पर हटाए सीओ:अलीगढ़ में एसएसपी का बड़ा एक्शन, 15 लाख की लूट, व्यापारी से मारपीट, दुष्कर्म की दो घटनाओं के बीच फेरबदल

    1 day ago

    1

    0

    छर्रा-बरला में लगातार आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच एसएसपी ने दोनों सर्किलों के सीओ बदल दिए हैं। करीब 15 लाख की लूट से लेकर व्यापारी के साथ मारपीट, दुष्कर्म की दो घटनाओं और विधायक से जुड़े विवादों तक, लगातार सामने आए घटनाक्रम के बीच हुए इस फेरबदल को पुलिस महकमे में बड़े एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। सीओ छर्रा गर्वित सिंह को हटाकर सीओ साइबर और एएचटीयू बनाया गया है, जबकि सीओ बरला संजय त्यागी को यातायात और कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। गभाना से महेश कुमार को सीओ छर्रा और सीओ कार्यालय से संजीव तोमर को सीओ बरला बनाया गया है। लूट से लेकर दुष्कर्म तक, सवालों में कानून व्यवस्था छर्रा-बरला क्षेत्र में करीब 15-16 दिन पहले आरटी से साढ़े 14 से 15 लाख रुपये की लूट हुई थी। वारदात छर्रा-बरला बॉर्डर पर हुई थी। रविवार रात बरला क्षेत्र में मंडी से लौट रहे गल्ला व्यापारी और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया। व्यापारी पक्ष ने करीब साढ़े चार लाख रुपये की लूट की आशंका जताई, लेकिन पुलिस फिलहाल इसे मारपीट मानकर जांच कर रही है। इसी रविवार को छर्रा और बरला क्षेत्र में दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाएं भी सामने आईं। पुराने अनुभव के भरोसे महेश कुमार को छर्रा की कमान महेश कुमार पहले भी छर्रा सर्किल में सीओ रह चुके हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, स्थानीय परिस्थितियों और पुलिसिंग की चुनौतियों से उनकी पहले से परिचितता को उनकी दोबारा तैनाती का अहम पहलू माना जा रहा है। छर्रा में उनके पुराने अनुभव और पकड़ का फायदा अपराध नियंत्रण में मिल सकता है। लगातार घटनाओं के बीच उन्हें फिर से छर्रा की जिम्मेदारी सौंपना इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि वह क्षेत्र की परिस्थितियों को समझते हैं और उन्हें नए सिरे से व्यवस्था समझने में समय नहीं लगाना पड़ेगा। विधायक प्रकरण और रामलीला विवाद भी चर्चा में छर्रा विधायक रवींद्र पाल सिंह के फार्म हाउस पर तैनात गार्ड को पुलिस द्वारा उठाए जाने का मामला भी विवादों में रहा। इसके बाद मतरान के दौरान विधायक के सामने पुलिसकर्मियों को लेकर विवाद हुआ। छर्रा में रामलीला आयोजन के दौरान हुए विवाद ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। क्षेत्र से जनसुनवाई में लगातार शिकायतें आने के बीच इन घटनाओं ने स्थानीय पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल और गहरे किए। नए अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण की चुनौती लगातार घटनाओं और विवादों के बीच दोनों सर्किलों में सीओ स्तर पर बदलाव किया गया है। गर्वित सिंह और संजय त्यागी को उनके मौजूदा सर्किलों से हटाकर दूसरी जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि महेश कुमार और संजीव तोमर को छर्रा-बरला की कमान सौंपी गई है। आधिकारिक तौर पर फेरबदल की वजह किसी एक घटना को नहीं बताया गया है, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बीच इसे दोनों क्षेत्रों की पुलिसिंग में बदलाव और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। अब नए अधिकारियों के सामने अपराध पर अंकुश लगाने, शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करने और पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत करने की चुनौती होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवक पर चाकू-भुजाली से हमला:प्रतिमा विसर्जन में डांस करने को लेकर विवाद, 32 टांके लगे, 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
    Next Article
    सीतापुर में बाबा का शव पेड़ से लटका मिला:कुटी में रहकर पूजा पाठ करते थे, सुसाइड या मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment