Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में युवक पर चाकू-भुजाली से हमला:प्रतिमा विसर्जन में डांस करने को लेकर विवाद, 32 टांके लगे, 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डांस करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट और जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आरोप है कि आर्यनगर में रामवृक्ष स्वीट हाउस के पास कुछ युवकों ने 25 वर्षीय आकाश अग्रहरी पर भुजाली और चाकू से गले व चेहरे पर हमला कर दिया। आकाश के शरीर पर 32 टांके लगे हैं। परिवार का दावा है कि घटना के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष कोतवाली और गोरखनाथ थाने का चक्कर लगा रहा है। परिजनों का कहना है कि घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब जानिए पूरा मामला पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ निवासी आकाश अग्रहरी के परिवार के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे वह मेला देखने और प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गया था। विसर्जन जुलूस में आगे चल रहे कुछ युवकों से डांस करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक को वहां से हटाए जाने के बाद वह अपने 8-10 साथियों के साथ लौटा और आकाश पर चाकू व भुजाली से हमला कर दिया। हमले में आकाश खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया। आकाश को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसके शरीर के गर्दन, चेहरे और हाथ पर 32 से अधिक टांके लगे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। आकाश के चचेरे भाई प्रद्युम्न का कहना है कि घटना को लेकर तहरीर दी गई है। परिवार गोरखनाथ और कोतवाली थाने के चक्कर लगा रहा है। गोरखनाथ के क्षेत्राधिकारी को भी शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग की जांच कराने की मांग की है। आकाश के पिता विजय अग्रहरी बीमार रहते हैं। परिवार का कहना है कि इस स्थिति में बेटे पर हमले के बाद वह भी लाचार पड़े हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में वाहन की टक्कर से 2 की मौत:मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे, टक्कर से साईकिल सवार पीआरडी जवान भी घायल
    Next Article
    छर्रा-बरला में अपराधों की बौछार पर हटाए सीओ:अलीगढ़ में एसएसपी का बड़ा एक्शन, 15 लाख की लूट, व्यापारी से मारपीट, दुष्कर्म की दो घटनाओं के बीच फेरबदल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment