Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटी काशी शिवोत्सव आज, घर-घर जलेंगे 12 दीप:कॉरिडोर शिलान्यास की पहली वर्षगांठ पर भव्य पालकी यात्रा और भजन संध्या

    9 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ, जिसे छोटी काशी के नाम से जाना जाता है, में रविवार को भव्य शिवोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन छोटी काशी कॉरिडोर के भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है। इस दौरान नगर के प्रत्येक घर में 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप 12-12 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। शिवोत्सव का मुख्य आयोजन शहर के प्राचीन तीर्थ श्री गोकर्णनाथ महादेव मंदिर परिसर में होगा। सुबह 11 बजे नीलकंठ मैदान से एक भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पुरोहित और श्रद्धालु पारंपरिक धोती-गमछा धारण कर शामिल होंगे। इस पालकी यात्रा को शिव बारात का रूप दिया जाएगा। शाम 7 बजे मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी अपनी प्रस्तुति देंगे। विधायक अमन गिरि ने बताया कि छोटी काशी कॉरिडोर परियोजना लगभग 19,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है। परियोजना के तहत मुख्य प्रवेश द्वार, परिक्रमा पथ, तीर्थ कुंड क्षेत्र का विकास, सीढ़ियां, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। पालकी यात्रा के समय संबंधित मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात बंद रहेगा। बड़े वाहनों को बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और सहयोग करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में दो मंज़िला कपड़ा गोदाम में भीषण आग:25 साल पुरानी दुकान खाक; 3 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू
    Next Article
    आगरा में सरकारी शिक्षक ठगे गए 21.5 लाख रुपये:फेसबुक पर साइबर ठगों के जाल में फंसे,पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment