Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र हर्षित भट्ट का अंतिम संस्कार,नोएडा में डूबने से मौत:गाजियाबाद के हिंडन घाट पर हुआ, गहरे गड्ढे में डूबा था

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के हिंडन घाट पर एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया। हर्षित की मौत नोएडा में एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई थी। परिवार ने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। हर्षित भट्ट गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा सोसाइटी का निवासी था। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। उसका पेपर सुबह 10 बजे से था और उसने शाम 4 बजे तक घर लौटने की बात कही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ नोएडा में सुपरनोवा के पास एक खाली निर्माण स्थल पर पिकनिक मनाने गया। निर्माण स्थल पर एक गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था। हर्षित नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन उसे गड्ढे की गहराई का अनुमान नहीं था। कुछ ही देर में वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। लगभग 20 मिनट बाद पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षित की मां ने बताया कि उनका बेटा तैरना जानता था, जिससे उसके डूबने पर सवाल उठ रहे हैं। हर्षित के पिता ललित चंद्र भारतीय सेना में लद्दाख में तैनात हैं। हर्षित अपनी मां और छोटी बहन का ख्याल रखता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशरफ के करीबी की हत्या सुपारी किलिंग:प्रयागराज में भाड़े के शूटरों का CCTV फुटेज सामने आया, रेकी करने वाला भी हिरासत में
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले महापौर डॉ. उमेश गौतम:शहर के विकास और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों की कार्ययोजना पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment