Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा के 7 टुकड़ों को सिलने में लगे 3 घंटे:प्रयागराज में ट्रक ने रौंदा था, मांस बिखरा देख मां-पिता की तबीयत बिगड़ी, शव घर नहीं ले गए

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 11वीं की छात्रा प्राची की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पर पूरा गांव रोया। ट्रक में फंसकर 16 साल की प्राची 25 मीटर तक घिसटती रही थी। ऐसे में सड़क पर उसके शरीर के टुकड़े बिखर गए थे। चादर में लपेटकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों का कलेजा भी कांप गया। शवों के सात टुकड़ों (चार बड़े और तीन छोटे) को सिलाई कर एकसाथ जोड़ा गया। यही वजह है कि पोस्टमार्टम करने में तीन घंटे से ज्यादा लग गए। छात्रा के शरीर का हाल देख रिश्तेदार, परिवार वाले और गांववाले अस्पताल में भी सिसकारी भरते रहे। परिवार वाले घटनास्थल पर ही शरीर के टुकड़ों पर चादर डाल चीखें मारते रहे थे। पिता आनंद यादव और मां गुड्‌डी देवी दोपहर में ही दो बार बेहोश हो गईं थी। उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए फैसला किया गया कि प्राची के शव को गांव न ले जाया जाए, चूंकि शव की हालत देख मां और पिता का सब्र जवाब दे जाएगा। गांव नहीं गए, फाफामऊ में अंतिम संस्कार ऐसे में पूरी तैयारी कर रात साढ़े सात बजे के करीब शहर के फाफामऊ घाट पर शव अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि परिवार के लोगों को रिश्तेदार संभालते हुए घाट तक ले आए थे। पोस्टमार्टम हाउस से लेकर फाफामऊ घाट तक चीखें ही गूंजरी रहीं। हादसे के बाद 14 घंटे लगे हादसे के 14 घंटे बाद अंतिम संस्कार हो सका। वजह यही रही कि छात्रा के शरीर के अंगों को एक साथ पिरोया जाना था। प्राची की दर्दनाक मौत से पूरा गांव सदमें में है। प्राची के साथ आसपास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। छात्रा की हालत जिसने भी देखी वह गुस्से से भर गया। इस मामले पर परिवार वाले शनिवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कोचिंग पहुंचने से चंद कदम पहले हादसा प्राची शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे घर से कोचिंग के लिए फूलपुर के मैलहन जा रही थी। आदर्श इंटर कॉलेज में ही वो कोचिंग पढ़ती थी। कॉलेज से चंद कदम दूर ही कोचिंग है। कोचिंग के गेट पर पहुंचने से पहले ही ट्रक ने उसे रौंद दिया। पढ़ने में होशियार और घर की दुलारी थी छात्रा प्राची पढ़ने में काफ़ी होशियार थी। आदर्श इंटर कॉलेज से ही उसने पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बोर्ड परीक्षा में उसके 85 परसेंट नंबर आए थे। घर की सबसे छोटी और इकलौती बेटी होने के नाते वह काफी दुलारी थी। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी बड़े भाई प्रशान्त और प्रफुल्ल के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता आनंद भी दो बार बेहोश हो चुके हैं। ट्रक में फंस 25 फिट तक घिसटती रही थी प्राची प्रयागराज में कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्रा साइकिल के साथ करीब 25 फीट दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कमर से ऊपर की बॉडी अलग-अलग हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा तो लोगों ने बाइक से पीछा करके करीब 200 मीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया। अपने को घिरता देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। जमकर लात-घूंसे मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। छात्रा की पहचान रैनी गांव के रहने वाले आनंद बहादुर यादव की बेटी प्राची के रूप में हुई है। वह आदर्श इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। हादसा सुबह साढ़े 7 बजे फूलपुर के मैलहन गांव में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- छात्रा साइकिल से मैलहन में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह मैलहन के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ( UP70CT6566) ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्रा का बैग और सामान सड़क पर बिखर गया। लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़े, 5 घंटे तक चला हंगामा हादसे के बाद गुस्से में लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। पहिए की हवा निकाल दी। यहीं नहीं लोगों ने ट्रक में लदी मैदे की करीब 20 से 25 बोरियां उतार लीं और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर ACP फूलपुर विवेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, परिवार और ग्रामीण DM को बुलाने पर अड़े रहे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां बोली- मेरी बेटी को मार डाला। वहीं पिता- रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। वीडियो बना रहे 3 लोगों को पीटा हादसे के बाद हंगामे की वीडियो बनाने पर लोगों ने 3 लोगों को पीट दिया। माहौल तनावपूर्ण बन गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव ने लोगों को समझाया। काफी मान-मनौव्वल के बाद लोग माने। थोड़ी देर बाद सपा विधायक विजमा यादव भी पहुंच गईं। पिता की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज फूलपुर थाना क्षेत्र के आलेमऊ गांव के रहने वाले आनंद बहादुर यादव घर पर रहकर खेती करते है। उनके 2 लड़के और एक लड़की हैं। दूसरे नंबर की बेटी प्राची है। छात्रा के पिता आनंद बहादुर की तहरीर पर आरोपी ट्रक ड्राइवर इंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा आज, 3 टेलीग्राम चैनल पर FIR:75 जिलों में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी; जूता उतरवाए, गले से धागे निकलवाए
    Next Article
    4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment