Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में गैस आपूर्ति की समीक्षा बैठक:होम डिलीवरी और ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस की उपलब्धता, बुकिंग और वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। केवल अचानक मांग बढ़ने से कुछ व्यावहारिक दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें अतिरिक्त मैनपावर लगाकर जल्द दूर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित बनाई जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि यह स्पष्ट रहे कि कितनी बुकिंग हुई और कितने उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही वितरण के दौरान सीरियल नंबर का कड़ाई से पालन किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही किया जाए और गोदामों से सीधे वितरण की व्यवस्था पूरी तरह बंद रखी जाए। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के दिए गए पते पर वे उपलब्ध नहीं मिलते हैं, उनके नाम सूची से हटा दिए जाएं ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं से केवल निर्धारित शुल्क ही लें। यदि कहीं अतिरिक्त वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई रोक नहीं है, लेकिन एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग मान्य होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वह इसे जल्द पूरा कर लें ताकि गैस बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी व्यवस्था विकसित की जाए। जिससे आम नागरिक को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में BAPSA का विरोध प्रदर्शन:UGC लागू करने की मांग , प्रदर्शनकारी बोले- विश्वविद्यालय में दलित छात्रों को टारगेट किया जाता है
    Next Article
    नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें या ट्रांसफर ले लें:संभल में हाईकोर्ट की DM-SP को फटकार; अफसरों ने कहा था मस्जिद में केवल 20 नमाजी आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment