Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया टीचर:हाथरस में एक इंटर कॉलेज में पढ़ाता था आरोपी, मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस के एक शिक्षक पर अपनी छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता ने अलीगढ़ की इगलास कोतवाली में शिक्षक और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, आरपीएम स्कूल कोटा रोड, हाथरस से वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली 19 वर्षीय छात्रा को अंशित गौतम पढ़ाता था। अंशित गौतम सर्कुलर रोड, कैनरा बैंक के सामने, हाथरस का निवासी है। छात्रा के पिता ने बताया कि अंशित गौतम उनकी बेटी को पिछले कई वर्षों से पढ़ा रहा था और उसे परेशान करता था। बेटी ने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। आरोप है कि अंशित गौतम ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। पिता के मुताबिक, अंशित गौतम ने अपने भाई प्रभात गौतम, प्रभात की पत्नी शारदा गौतम और अपनी मां राज गौतम के साथ मिलकर साजिश रची। उन्होंने उनकी 19 वर्षीय बेटी को गांव असरोई से गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए गांव के लोगों ने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाते हुए देखा और पिता को इसकी जानकारी दी। जब पिता अंशित गौतम के हाथरस स्थित घर पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह लोग उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में शिक्षामित्र सम्मान समारोह:मानदेय बढ़ने पर1300 शिक्षामित्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
    Next Article
    IPL फाइनल के वेन्यू पर सस्पेंस:बेंगलुरु में 'टिकट विवाद' से मुश्किल; प्लेऑफ पंजाब और कर्नाटक में बंट सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment