Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- मुख्तार अब्बास नकवी:बोले- अनियमितताओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए

    1 day ago

    2

    0

    रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में जो कुछ पहले हुआ, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य इन परीक्षाओं से जुड़ा है, इसलिए पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। सद्भावना मंडप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा कि छात्रों को निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद की स्थिति नहीं बनेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग छात्रों और अभिभावकों के बीच भय और भ्रम का वातावरण पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोग छात्रों के हितैषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं का मनोबल बढ़ाना भी आवश्यक है। नकवी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल सबसे बड़े क्रांतिकारी बनने की होड़ में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। योग दिवस के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए अपना रही है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी माध्यम है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं और इसके माध्यम से स्वयं को स्वस्थ एवं फिट रख रहे हैं। इस अवसर पर जनपद के कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे तथा सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान:निरोग रहने के लिए सभी लोग करें योग, डीएम बोले ग्राम सभा स्तर से लेकर ब्लॉक पर किया गया योगाभ्यास
    Next Article
    महराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया योगाभ्यास, दियाया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment