Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र की जगह सगा भाई परीक्षा देते पकड़ा गया:इटावा में हाईस्कूल के पेपर में फर्जीवाड़ा, फ्लाइंग स्क्वॉड ने मारा छापा

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। जिला पंचायत उच्च माध्यमिक विद्यालय सरसईनावर परीक्षा केंद्र पर एक छात्र की जगह उसका सगा भाई परीक्षा देता मिला। प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल की जांच में मामला सामने आया। पकड़े गए युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के दिन 2698 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा। विज्ञान परीक्षा के दौरान खुला राज बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान का प्रश्नपत्र चल रहा था। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद सूचना मिली कि एक परीक्षार्थी की जगह कोई अन्य युवक बैठा है। इस सूचना के आधार पर विद्यालय के आंतरिक सचल दल ने कक्ष में पहुंचकर सघन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि अभिषेक नामक छात्र की जगह उसका सगा भाई शरद पुत्र देवेंद्र कुमार परीक्षा दे रहा था। पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया युवक संत संत विवेकानंद इंटर कॉलेज ऊसराहार में अध्ययनरत है। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक की ओर से उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी छात्र को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने या फर्जीवाड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस पाइप लाइन बिछा रहे युवक पर हमला,पत्थर पटका,VIDEO:झांसी में बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर, पहले काम रुकवाया फिर लाठी डंडों से पीटने लगे
    Next Article
    अमिताभ बच्चन संग सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले डायरेक्टर, ऋषि कपूर भी थे कला के मुरीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment