Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नया टोल फ्री नंबर जारी:हापुड़ में अब अब घर बैठे मिलेगी स्मार्ट कार्ड, DL की जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़। संभागीय परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी के लिए एक नया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9773769900 शुरू किया है। इस पहल से आवेदकों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे घर बैठे ही आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए लाभकारी होगी। एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी 14 से अधिक सेवाओं को पहले ही ऑनलाइन कर दिया है। इसके माध्यम से आवेदक घर बैठे लाइसेंस बनवाने, उसमें सुधार करवाने और अन्य आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। विभाग ने स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन इसकी प्रक्रिया और स्थिति के बारे में जानकारी के अभाव में लोग अक्सर भटकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग, पर्सनलाइजेशन, डिस्पैच और डिलीवरी का कार्य एक निजी संस्था द्वारा किया जाता है। कार्यदायी संस्था ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9773769900 प्रारंभ किया है। आवेदक अपने स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग, पर्सनलाइजेशन, डिस्पैच और डिलीवरी से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इससे उनकी समस्याओं का निराकरण घर बैठे आसानी से सुनिश्चित हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में नवविवाहिता की मौत, पति-पहली पत्नी पर FIR:प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    गोरखपुर में सीडीआर देखकर डॉक्टर का छूटा पसीना:बोले आवाज हमारी, वायरल ऑडियो पुराना है....हिस्ट्रीशीटर से पुराना याराना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment