Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा की मौत, पिता बोले- गैंगरेप के बाद मारा:गुवाहाटी में ब्वॉयफ्रेंड संग होमस्टे में रुकी थी, फोन पर मां से कहा था- मुझे मार डालेंगे

    1 day ago

    1

    0

    असम के गुवाहाटी में एक होमस्टे में मृत पाई गई 22 साल की छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई। छात्रा के पिता ने रविवार सुबह मीडिया को बताया कि उन्होंने बेटी के शरीर पर जख्म के कई निशान देखे। उन्हें कहा कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था। छात्रा के पिता ने आगे बताया कि आधी रात को बेटी का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वो मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा। घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आसिफ का दावा है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने की आवाजें आजरा इलाके में स्थित होमस्टे के केयरटेकर बिपुल बाइलुंग ने बताया कि दोनों रूम नंबर-10 में ठहरे हुए थे। दोनों ने रात को करीब साढ़े 9 बजे खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद रात को करीब ढाई बजे किसी मर्द के चिल्लाने की आवाज सुनी था, जो कह रहा था- उठो, उठो। बाइलुंग ने कहा- जब हम आवाज की दिशा में गए, तो देखा कि रूम नंबर-10 में लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी और लड़का उसकी बॉडी पकड़े हुए था। बाइलुंग ने आगे बताया कि ये दोनों अक्सर इसी होमस्टे में ठहरते थे और शुक्रवार की रात भी उन्होंने यहां कमरा बुक किया था। बाइलुंग ने कहा- हमने पुलिस को खबर दी। इसके बाद लड़की को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक महीने में 5वीं बार होमस्टे में आए थे: डीसीपी गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी ने कहा- आसिफ का कहना है कि छात्रा ने छत के पंखे से फांसी लगाई थी और उसने उसे नीचे उतारा था। लेकिन पुलिस को उसके दावे पर शक है। डीसीपी ने कहा है कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने आगे कहा- जांच के दौरान हमें मालूम हुआ है कि दोनों इस महीने पांचवीं पर होमस्टे में ठहरने आए थे। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों से ही उनके डॉक्यूमेंट्स नहीं लिए गए थे। होमस्टे के मालिक से पूछताछ कर ली गई है। होमस्टे के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शनिवार को कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। -------------- ये खबर भी पढ़ें... अंगीठी में कुकिंग ऑयल की जगह केरोसिन डाला, महिला झुलसी:बचाते समय पति भी जला पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग के सिटोंग में गुरुवार रात एक होमस्टे के बारबेक्यू में आग लग गई। इसमें नवविवाहिता 60% झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। महिला को इलाज के लिए सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा:AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी, युवक वीडियो बना रहा था
    Next Article
    करूर भगदड़ का एक साल, 41 मौतें हुईं थीं:CM विजय बोले- यह कभी न भरने वाला घाव; CBI ने अब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment