Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स का BBAU में हंगामा:कुलपति आवास का घेराव, रात से धरने पर बैठे; बोले- हॉस्टल के खाने से गई जान

    9 hours ago

    1

    0

    बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट अनामिका सिंह की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। इससे गुस्साए स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव कर हंगामा किया। स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि यशोदा हॉस्टल का दूषित खाना खाने से छात्रा बीमार हुई थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। छात्र कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। इनमें से कुछ स्टूडेंट्स आज बुधवार सुबह भी कुलपति आवास के बाहर धरना दे रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- बीमार होने के बाद परिजन वाराणसी लेकर गए स्टूडेंट्स का कहना है अनामिका तबीयत खराब होने पर 5 दिन पहले विश्वविद्यालय से छुट्टी लेकर वाराणसी स्थित अपने घर चली गई थी। एक स्टूडेंट ने बताया- अनामिका ने छात्रावास के दोस्तों को बताया था कि डॉक्टर ने बीमार होने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया था। इलाज चल रहा था कि मंगलवार देर शाम मौत हो गई। अनामिका की मौत की सूचना मिलते ही नाराज विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं छात्रावास से बाहर आकर कुलपति आवास पहुंचे और मेस में खराब खाना परोसे जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विश्वविद्यालय ने सुरक्षागार्ड बुला लिए। हालांकि, कुलपति उनसे मिले नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- किन्नरों का नेग वसूलना अवैध, क्षेत्र आरक्षित करने के लिए आई थी याचिका
    Next Article
    हमीरपुर में लोडर पलटा, एक भाई की मौत:दूसरे भाई की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट कर जा रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment