Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- किन्नरों का नेग वसूलना अवैध, क्षेत्र आरक्षित करने के लिए आई थी याचिका

    4 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने किन्नर समुदाय द्वारा बधाई या नेग के नाम पर की जाने वाली वसूली को अवैध करार दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इसे किसी भी स्थिति में कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि बिना विधिक आधार के धन वसूलना भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने किन्नर रेखा देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याचिका में गोंडा जिले के कुछ क्षेत्रों को नेग वसूली के लिए आरक्षित करने की मांग की गई थी। पढ़िए पूरी खबर… BBAU में छात्रा की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स का हंगामा: कुलपति आवास का घेराव, रात से धरने पर बैठे; हॉस्टल के खाने से बिगड़ी थी तबीयत बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट अनामिका सिंह की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। इससे गुस्साए स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव कर हंगामा किया। स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि यशोदा हॉस्टल का दूषित खाना खाने से छात्रा बीमार हुई थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। छात्र कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। इनमें से कुछ स्टूडेंट्स आज बुधवार सुबह भी कुलपति आवास के बाहर धरना दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… शादी के तीसरे दिन ही युवक ने किया सुसाइड: वजह बनी रहस्य, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, गोरखपुर में खुशियां मातम में बदली गोरखपुर में 29 साल के एक युवक का शादी के तीसरे दिन ही सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 अप्रैल को ही महराजगंज की एक लड़की से उसकी धूमधाम से शादी हुई थी। 26 अप्रैल को दुल्हन घर भी आ गई थी। युवक के सुसाइड के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… लखनऊ में डॉक्टरों को भी करनी होगी जनगणना:सीनियर्स को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, आदेश जारी लखनऊ में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी लगाए जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। बीआरडी अस्पताल 100 से अधिक बेड की क्षमता वाला अस्पताल है। यहां प्रतिदिन 1100 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। डॉक्टर, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगा दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा डीपीएस स्टूडेंट पर एफआईआर में तीन पुलिसकर्मी निलंबित: जेजे एक्ट का उल्लंघन में गिरी गाज, एफआईआर भी खारिज हुई आगरा के थाना सिकंदरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पंच मारकर 10वीं के छात्र के दांत और जबड़ा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस खुद ही कटघरे में खड़ी हो गई। सात साल से कम सजा वाले अपराध में बिना किशोर न्याय बोर्ड की रिपोर्ट के नाबालिग पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती, लेकिन पुलिसकर्मियों ने नियमों का पालन नहीं किया और सीधे नाबालिग छात्र पर एफआईआर दर्ज कर दी। मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की। दरोगा और दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में बदला मौसम, नोएडा में आंधी-बारिश:मथुरा समेत 3 जिलों में बूंदाबांदी, 58 में बारिश का अलर्ट; बांदा में पारा 2°C गिरा
    Next Article
    छात्रा की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स का BBAU में हंगामा:कुलपति आवास का घेराव, रात से धरने पर बैठे; बोले- हॉस्टल के खाने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment