Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों के प्रदर्शन में हिंसा के पीछे साजिश?:ऐसे भी चेहरे जिन पर मुकदमे, बिना नंबर-ब्लैक फिल्म वाली संदिग्ध गाड़ियां भी दिखीं

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ को लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दरअसल प्रदर्शन स्थल पर ऐसे कई चेहरे सामने आए हैं, जिन पर पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों से घूम रहे संदिग्ध भी रडार पर हैं। प्रदर्शन में हिंसा ने खड़े किए सवाल शनिवार को हजारों छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शुरू में शांतिपूर्ण रहा, लेकिन बाद में कुछ स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शन के दौरान तीन गाड़ियों को निशाना बनाया गया। इनमें एक पूर्व सांसद की गाड़ी, एक भाजपा नेता की गाड़ी और एक अन्य व्यक्ति की कार शामिल थी। दो घटनाएं इस्तीफे की खबर के बाद हुई पहली घटना होटल मिलन के पास हुई, जबकि बाकी दो घटनाएं सुभाष चौराहे के पास हुईं। जांच में सबसे अहम बात यह सामने आई कि सुभाष चौराहे के पास हुई दोनों घटनाएं उस समय हुईं। जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन स्थल से लौटने लगे थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उस समय वहां कौन लोग मौजूद थे और उन्होंने तोड़फोड़ क्यों की। भीड़ में दिखे आपराधिक मुकदमों वाले चेहरे सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक ऐसा ही युवक शामिल बताया जा रहा है, जिसे कुछ समय पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी तरह जॉर्जटाउन क्षेत्र में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का आरोपी भी प्रदर्शन में दिखाई दिया। उसके खिलाफ हंडिया थाने में भी मुकदमा दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ऐसे लोग छात्र आंदोलन में किस उद्देश्य से शामिल हुए थे। बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की जांच प्रदर्शन के दौरान कुछ संदिग्ध गाड़ियां भी नजर आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऐसी ही एक गाड़ी दोपहर में धरनास्थल के पास नजर आई। काली रंग की इस थार गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और इसके शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी थी। इस पर शिक्षा मंत्री का अभद्र पोस्टर भी लगा हुआ था। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, ड्रोन वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद से इन गाड़ियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इन वाहनों का प्रदर्शन से क्या संबंध था और इनमें सवार लोग कौन थे। मरियाडीह गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी पर भी नजर सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन स्थल पर माफिया गैंग के गुर्गों के लिए कुख्यात मरियाडीह गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग बिना नंबर प्लेट वाली कारों से प्रदर्शन स्थल के आसपास घूमते देखे गए। पुलिस इस इनपुट का भी सत्यापन कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उनका प्रदर्शन से क्या संबंध था। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजयपाल शर्मा बोले, प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और उपद्रव की हर घटना की अलग-अलग जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो, ड्रोन रिकॉर्डिंग के आधार पर संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह सामने आता है कि किसी ने सुनियोजित तरीके से छात्र आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने या हिंसा भड़काने की कोशिश की, तो उससे पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पीड बोट की टक्कर ने छीनी परिवार की खुशियां:सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई, गोरखपुर रामगढ़ ताल में हुआ हादसा
    Next Article
    फायरिंग-बमबाजी के मुल्जिम 21 दिन बाद भी फरार:माफिया अतीक के शूटर के रिश्तेदार, काली थार घेरकर चलाए थे बम-गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment