Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र पर फायरिंग मामले में वांछित बदमाश एनकाउंटर में घायल:गाजीपुर में गिरफ्तार, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    5 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर पर फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशाल यादव (25) को सोमवार देर रात करीब 11 बजे ग्राम नेवादा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त की है। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नीचे फोटो शूट कर लौट रहे 15 वर्षीय रोहित और उसके दोस्त आदित्य उर्फ झब्बर का कुछ युवकों ने पीछा किया था। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ताजपुर की ओर से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने दोनों का पीछा किया और मोड़ पर फायरिंग की। पहली गोली मिस होने के बाद दूसरी गोली चलाए जाने के दौरान रोहित की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। रोहित एक गड्ढे में जा गिरा, जबकि उसका दोस्त झब्बर वहां से भाग निकला। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने रोहित को उठाकर बाइक पर बैठाया और करीब सात किलोमीटर दूर पिहुली गांव की ओर ले गए। पिहुली गांव में पानी की टंकी के पास बाइक खड़ी करने के बाद आरोपी रोहित को करीब 600 मीटर दूर एक बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी किशोर को छोड़कर फरार हो गए। मामले में हत्या के प्रयास और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी करीमुद्दीनपुर पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की देर रात करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक राजनारायण सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर नेवादा गांव के पास घेराबंदी की गई। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान विशाल यादव के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर तत्काल सीएचसी बाराचवर भेजा। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, इसी बोर का एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल यादव पुत्र जितेंद्र यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामानंद का पूरा, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस किशोर को ले जाकर मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के दौरान कितने राउंड फायर हुए थे, इसे लेकर पहले प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से दो राउंड गोली चलने की बात सामने आई थी। घटनास्थल के वीडियो में खोखा दिखाई देने की बात भी सामने आई थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार:गजरौला में तीन दिन पहले पीटकर की थी हत्या
    Next Article
    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से वसूली:दोस्ती कर कमरे में बुलाया, गलत काम करने का आरोप लगाकर VIDEO बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment