Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रवृत्ति और मोबाइल वितरण की मांग:बलिया में छात्र नेता ने डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

    10 hours ago

    1

    0

    बलिया में छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (डीएम) प्रतिनिधि को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और मोबाइल/टैबलेट वितरण से संबंधित था। जेएनसीयू के छात्र नेता नंदन ने बताया कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सत्र 2024-25 और 2025-26 के कई छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मोबाइल/टैबलेट वितरण योजना भी कुछ वर्षों से बंद है, जिससे छात्रों में असंतोष है। छात्र नेता ने मांग की कि जनपद के सभी छात्रों की छात्रवृत्ति होली से पहले उनके खातों में भेजी जाए और मोबाइल वितरण की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे जनपद भर के छात्रों के साथ मिलकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ताओं का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी:बहराइच की महसी तहसील में SDM के खिलाफ कार्य बहिष्कार, जुलूस निकाला
    Next Article
    प्रयागराज स्टेशन से चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद:मनोज कुमार स्टेशन और ट्रेनों में करता था चोरी, कई मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment