Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

    3 hours from now

    1

    0

    (शीर्षक में बदलाव के साथ रिपीट) सूरजपुर, 27 जुलाई छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बेवफाई के शक में पार्क में अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क में हुई।अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है। वह अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े (23) के साथ पार्क में थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितेश को शक था कि राधिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई।उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकाला और राधिका की गर्दन पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जबकि आरोपी का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर पीढ़ा इलाके के एक जंगल से रितेश राजवाड़े को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में अपराध करने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को दिया भरोसा, हर समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान
    Next Article
    दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 17 साल से फरार दो भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment