Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ पर रेलवे ने चलाईं 7 स्पेशल ट्रेनें:प्रयागराज छिवकी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव, जानिए शेड्यूल

    2 hours ago

    1

    0

    छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सात एकतरफा और आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें मुंबई, दिल्ली, आसनसोल और गया से बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। इनमें दानापुर, गोरखपुर, पटना, दरभंगा, उधना और चेन्नई के लिए विशेष सेवाएं शामिल हैं। कई ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी और वाराणसी समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। मुंबई से दानापुर और गोरखपुर के लिए ट्रेनें गाड़ी संख्या 01029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर वन-वे स्पेशल 12 नवंबर को रात 11:55 बजे एलटीटी से रवाना होगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए 14 नवंबर को सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01041 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित वन-वे स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए 13 नवंबर को रात 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। आसनसोल से उधना के लिए अनारक्षित स्पेशल गाड़ी संख्या 03517 आसनसोल-उधना अनारक्षित वन-वे स्पेशल 11 और 12 नवंबर को संचालित होगी। यह सुबह 7 बजे आसनसोल से रवाना होकर मधुपुर, जसीडीह, पटना, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल और नंदुरबार होते हुए उसी रात 11:55 बजे उधना पहुंचेगी। गया से चेन्नई के लिए सुपरफास्ट स्पेशल छठ पर्व के बाद दक्षिण भारत लौटने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 03689 गया-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वन-वे सुपरफास्ट पूजा स्पेशल चलाई जाएगी। यह 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गया से रवाना होगी। डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, वारंगल और विजयवाड़ा होते हुए 18 नवंबर को शाम 4:20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। नई दिल्ली से पटना और दरभंगा के लिए भी सुविधा नई दिल्ली-पटना के बीच गाड़ी संख्या 04068 स्पेशल 12 नवंबर को शाम 7 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04067 पटना से 13 नवंबर को शाम 6 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल गाड़ी संख्या 04080 12 नवंबर को रात 10:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और 14 नवंबर को रात 1 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04079 दरभंगा से 14 नवंबर को सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इन ट्रेनों को वाराणसी, प्रयागराज, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यात्रा से पहले NTES पर चेक करें समय रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और कोच की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए NTES ऐप या रेलवे की हेल्पलाइन 139 की मदद ली जा सकती है। छठ के दौरान बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में प्रदूषण बढ़ा, AQI 302:सुबह में कोहरा छाया, रुक-रुक कर हवा बह रही, टेम्प्रेचर 18°C
    Next Article
    मथुरा में फर्जी दरोगा का पिता भी गिरफ्तार:बैंक खाते में मिले 32 लाख के संदिग्ध लेनदेन, दो फर्जी आईकार्ड बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment