Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में प्रदूषण बढ़ा, AQI 302:सुबह में कोहरा छाया, रुक-रुक कर हवा बह रही, टेम्प्रेचर 18°C

    1 hour ago

    2

    0

    दीपावली के चौथे दिन गुरुवार को भी आजमगढ़ की हवा खराब रही। जिले का AQI 302 के पार दर्ज किया गया। सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दीपावली के बाद से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। सोमवार को AQI 372, मंगलवार को 360 और बुधवार को 361 के पार रहा। गुरुवार को इसमें कुछ सुधार हुआ, लेकिन हवा अभी भी खराब स्थिति में है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचा जिले में तापमान भी गिरा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दीपावली की सुबह भी छाया था कोहरा दीपावली की सुबह भी करीब 8:30 बजे तक कोहरा रहा था। इसके चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आतिशबाजी के कारण बढ़ा प्रदूषण एक-दो दिन तक रह सकता है। इसके बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज आजम खान से मिलेंगे शिवपाल यादव:1 नवंबर को PMLA कोर्ट ने डासना जेल भेजा, 6 नवंबर को पत्नी मिलने आई थी
    Next Article
    छठ पर रेलवे ने चलाईं 7 स्पेशल ट्रेनें:प्रयागराज छिवकी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव, जानिए शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment