Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ के 4 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं:शाहजहांपुर पुलिस ने आरोप से किया इनकार, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवती की शिकायत पर चार दिन बाद भी छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़िता ने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन उसे केवल जांच का आश्वासन मिलता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहा है और जातिसूचक गालियां दे रहा है, फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती ने 7 अप्रैल को थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 6 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपने मकान की छत पर मिट्टी लगा रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक उसकी छत पर आ गया और पीछे से पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार, शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। भागते समय उसने जातिसूचक गालियां देकर उसे अपमानित किया और थाने में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय केवल जांच का आश्वासन देकर उसे टाल दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उसे लगातार धमकियां दे रहा है। वह जहां भी जाती है, आरोपी उसका पीछा कर परेशान करता है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताया है। इस संबंध में सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है। उन्होंने स्वयं इसकी जांच की थी, जिसमें छेड़छाड़ के आरोप गलत पाए गए। हालांकि, उन्होंने मारपीट की एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR के बाद कानपुर में बिगड़ा सपा का चुनावी गणित:10 सीटों पर वोट मार्जिन से ज्यादा नाम कटे, मुस्लिम बाहुल्य सीट भी फंसीं
    Next Article
    मेरठ की CCSU में 147 छात्रों को किया ब्लैकलिस्ट:पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर वर्तमान के ग्राम प्रधान और सिपाही के नाम भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment