Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM बोले-हिमाचल भवन में दिल्ली पुलिस की रेड दुर्भाग्यपूर्ण:उन्हें व RC को जानकारी नहीं, RDG का मसला लोकसभा में उठाएगी कांग्रेस

    12 hours ago

    1

    0

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में पुलिस रेड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि रेड की सूचना न तो रेजिडेंट कमिश्नर (RC) और न ही उन्हें दी गई। उन्होंने कहा कि वह खुद भी हिमाचल सदन में ठहरे हुए थे और उन्हें विधायक सुरेश कुमार ने पुलिस रेड की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हिमाचल भवन की बुकिंग सीएम ऑफिस से होती है। सुक्खू ने कहा कि हां वह बुकिंग करते हैं। यूथ कांग्रेस के साथ साथ आम जनता, नेताओं और पत्रकारों को भी कमरा देते हैं। लोग हिमाचल भवन में ठहरने का किराया चुकाते हैं। सीएम सुक्खू ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कोई गुनाह नहीं है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। शनिवार रात 12 बजे पुलिस रेड बता दें कि शनिवार रात 12 बजे दिल्ली पुलिस रेड करने हिमाचल सदन में आ धमकी। इस दौरान पुलिस एक कमरे में गई, जिसमे महिला एडवोकेट रह रही थी। आधी रात हिमाचल भवन में पुलिस देखकर लोग सहम गए। बाद में लोगों ने बिना वारंट तलाशी पर हंगामा किया और पुलिस को वापस लौटना पड़ा। हिमाचल भवन में रेड से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इस लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी। PM मोदी से नहीं मिला मिलने का टाइम सीएम ने रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) के मसले पर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का समय मांग रखा था, जो कि नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण बेंगलुरु गई थीं। लिहाजा उनके लौटे पर RDG बंद होने का मसला उठाया जाएगा। कांग्रेस लोकसभा में उठाएगी RDG बंद होने का मसला: CM सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा में भी RDG बंद होने का मसला उठाएगी। इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मीटिंग की है। उन्होंने इस मसले को संसद में उठाने का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि RDG बंद होने प्रदेश के साथ बड़ा अन्याय है। यह हमारा संविधानिक अधिकार है। इससे प्रदेश को बड़ा नुकसान होगा। राज्यसभा प्रत्याशी का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय है। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में कौन प्रत्याशी होगा, इस पर फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू शुक्रवार से दिल्ली में डटे थे। शनिवार को वह हल्के बीमार पड़े। इसके बाद वह जांच को AIIMS दिल्ली पहुंचे। दो दिन आराम करने के बाद आज वह शिमला लौट आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की
    Next Article
    शादी की तस्वीरों का इंतजार? OTT पर देखें विजय और रश्मिका की ऑन‑स्क्रीन रोमांस फिल्में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment