Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM का भाषण शुरू होते ही मंत्री-मेयर ने कुर्सी छोड़ी:आगरा में सरकार की उपलब्धि बतानी थी, अकेले बचे विधायक ने गिनाए सरकार के काम

    5 hours ago

    1

    0

    उप्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। आगरा में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित सभागार में हुआ। यहां सरकार की उपलब्धियां गिनाने से अधिक व्यस्त मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे। मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होते ही जनप्रतिनिधि विकास भवन से एक-एक कर चले गए। सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देनी थी। प्रेसवार्ता का समय भी सुबह 11 बजे तय था। स्क्रीन पर लखनऊ में हो रहे कार्यक्रम का लाइव चल रहा था। अंत में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम का भाषण शुरू होते ही मेयर ने कुर्सी छोड़ी दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के बाद मुख्यमंत्री का भाषण शुरू हुआ। मगर, इस बीच सबसे पहले मेयर ने अपनी कुर्सी छोड़ी। वो किसी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर वहां से चली गईं। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री एक फोन आने पर बिना प्रेसवार्ता के वहां से चले गए। सभागार में उपस्थित लोग यह समझते रहे कि वह बाहर फोन पर बात करने गए हैं, लेकिन वह फिर लौटे नहीं। कुछ ही देर में विधायक डामॅ. धर्मपाल सिंह और पक्षालिका सिंह भी चली गईं। विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश, छोटेलाल वर्मा और भगवान सिंह कुशवाह कुछ देर तक डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बातचीत करते रहे। बाद में भगवान सिंह कुशवाह भी सभागार से चले गए। पुरुषोत्तम खंडलेवाल ने गिनाई उपलब्धियां अंत में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखा है। प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। उन्होंने आगरा में सरकार की उपलब्धियों के रूप में मेट्रो, सिविल एन्क्लेव, गीता गोविंद वाटिका, बटेश्वर का विकास, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, स्मार्ट सिटी समेत अन्य काम गिनाए। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, विधायक डा. जीएस धर्मेश और छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राइंडर ऐप से फंसाकर युवाओं को लूटने वाला गैंग एक्टिव:विदेश तक नेटवर्क, 15 करोड़ से अधिक यूजर्स; लखनऊ में 5 गिरफ्तार
    Next Article
    गोरखपुर में भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या:पत्नी बोलीं- मारने वाले मोहरा, असली खिलाड़ी कोई और…योगीजी बुलडोजर चलवाइए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment