Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM ममता ने विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी किया:बोलीं- भाजपा जानती है बंगाल में हार होगी, इसलिए राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बनाया

    15 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इससे पहले ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव के बाद केंद्र सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार ममता ने कहा कि केंद्र और चुनाव आयोग मिलकर निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) की योजना बना रहे हैं, ताकि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाया जा सके। ममता ने आरोप लगाया कि राज्य में अनौपचारिक रूप से राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बना दिया गया है, क्योंकि भाजपा को पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार होने वाली है। इधर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में ममता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। असम CM हिमंता ने नॉमिनेशन भरा, गुवाहाटी में रोड-शो किया वहीं असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जालुकबारी सीट से नॉमिनेशन दाखिल किया। वे छठी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और बेटे नंदिल बिस्वा सरमा साथ मौजूद रहे। बीजेपी ने असम चुनाव के लिए गुरुवार को 88 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा को भी टिकट दिया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली दंगा में आरोपी शरजील इमाम तिहाड़ से बाहर आया:10 दिन की अंतरिम जमानत मिली; 6 साल से जेल में बंद हैं
    Next Article
    सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालत चिंताजनक:हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG पर शिफ्ट हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment