Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM सम्राट बोले-बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं:तेजस्वी का तंज, कहा- PM ने प्रदेश को बर्बाद कराने की सुपारी दे रखी है

    7 hours ago

    1

    0

    बिहार में अपराध को लेकर CM सम्राट चौधरी ने बयान दिया है, जिस पर सियासत गरमा गई है। दिल्ली दौरे के तीसरे दिन सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है। क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। इसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM ने प्रदेश को बर्बाद कराने की सुपारी दे रखी है। तेजस्वी यादव की पोस्ट सड़क परिवहन मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच MoU बिहार में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस MoU के तहत बिहार की नदियों से वैज्ञानिक तरीके से गाद निकाली जाएगी। निकाली गई गाद और मिट्टी का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में किया जाएगा। बिहार की 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए 49,751 करोड़ की मांग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिहार की सड़क परियोजनाओं को लेकर बैठक की। इसमें राज्य की करीब 330 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट (CCEA) से जल्द मंजूरी दिलाने का आग्रह किया गया। इन परियोजनाओं के लिए 49,751 करोड़ रुपए की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से बिहार में सड़क संपर्क बेहतर होगा और विकास की रफ्तार बढ़ेगी। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी हुई चर्चा बैठक में पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा वाराणसी-रांची-कोलकाता सिक्स लेन हाईवे के बिहार वाले हिस्से और गंडक नदी पर बनने वाले दो लेन के पुल निर्माण पर भी बात की गई। गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे पर भी मंथन दिल्ली में हुई बैठक में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के बिहार वाले हिस्से को राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे के रूप में अधिसूचित करने का पर चर्चा की गई। इसके साथ ही रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार का दूसरे राज्यों से सड़क संपर्क बेहतर होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सीएम ने की थी मुलाकात दिल्ली दौरे के पहले दिन 2 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार से जुड़े सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में बिहार की संभावनाओं पर चर्चा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो' में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। सम्मेलन में स्वच्छ ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बिहार के लिए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में सौर ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- भालुओं ने गाड़ी से बीयर चुराई:अरबपति ने 48 साल से पानी नहीं पिया; चूहा मारने पर 4 लोगों पर FIR
    Next Article
    रिटायर्ड IAS की हत्या का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार:बोला- डांटने से नाराज था; पुलिस ने 4 दिन सब्जीवाला, रिक्शावाला बनकर की रेकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment