Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को न्योता

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार की घटना को लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस उन लोगों को संरक्षण देती है जो अपनी पहचान बदलकर समाज में भ्रम फैलाते हैं. सीएम धामी ने कहा कि कोई अपने नाम के आगे कुछ भी लगा ले हमें क्या लेना-देना, लेकिन जैसे ही दीपक ने नाम के आगे मोहम्मद लगाया कांग्रेस के युवराज ने उन्हें अपने महल में बुला लिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक वह दीपक था, तब तक आपने नहीं बुलाया, नाम बदलते ही इफ्तार पार्टी का न्योता मिल गया. यह कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है. धामी ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए पूछा कि कांग्रेस के युवराज बताएं कि क्या उन्होंने कभी तीन तलाक, हलाला या बहुविवाह से पीड़ित मुस्लिम बहनों का हाल जाना? इन कुरीतियों पर उनके मुंह में ताला लगा रहता है. उन्होंने बताया कि प्रदेश की मुस्लिम बहनें उनसे मिलकर UCC के लिए मोदी जी का धन्यवाद कर रही हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूथ कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पुलिस का पहरा
    Next Article
    NCERT की किताब विवाद पर शिक्षा मंत्री का बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment