Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM विजय का बड़ा ऐलान, Tamil Nadu की महिलाओं के Bank Account में जल्द आएगी 1000 रुपये की किस्त

    13 minutes ago

    1

    0

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने कहा कि महिलाओं को कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई योजना की मई माह की किस्त जल्द ही दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत पूर्ववर्ती द्रविड मुनेत्र कषगम सरकार ने की थी और इसका नाम पार्टी के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि के नाम पर रखा गया। विजय के हवाले से जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इसमें कहा गया, ‘‘ सरकार को कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई योजना के पुनर्गठन के लिए समय चाहिए, जिसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने निर्देश दिया है कि इस योजना के तहत मई महीने की 1000 रुपये की किस्त जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दी जाएगी।’’ राज्य विधानसभा चुनाव से पहले विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने का वादा किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EC ने जारी किया 16 राज्यों का SIR Schedule, Delhi-Punjab में Voter List की होगी गहन जांच
    Next Article
    CM Sarma की पत्नी पर आरोपों के बाद Guwahati पहुंचे Pawan Khera, बोले- 'जांच में पूरा सहयोग करूंगा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment