Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी को खून से लिखा पत्र, अब कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे पर सवाल!

    15 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटालों के बीच मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की जांच की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले के पक्षकार दिनेश शर्मा फलाहारी ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि जिस तरह अयोध्या का मामला सामने आया है उसी तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पिछले कई वर्षों से चढ़ावे का बंदर बांट किया जा रहा है। बता दें शाही ईदगाह प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए फलाहारी कई बार खून से पत्र लिखकर सीएम योगी को भेज चुके हैं। इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी बोले- '140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण'सीएम योगी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे हिंदुओं के गौरव माननीय मुख्यमंत्री योगी जी को अपने खून से पत्र लिखा है और मांग की है कि जिस प्रकार अयोध्या में चंदे की रकम आभूषणों का घोटाला हो रहा है उसी प्रकार मथुरा में भी हमारे कृष्ण कन्हैया के जन्म स्थान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी कई वर्षों से लगातार चंदे की चोरी हो रही है। जब गुल्लकों को खोला जाता है तो सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। रुपए, आभूषण, सोना, चांदी, हीरे, जवारात सबका बंदर बांट कर लिया जाता है। जो प्रबंधन कमेटी वाले पहले स्कूटर पर आते थे, आज करोड़ों की गाड़ियों में चलते हैं। करोड़ों अरबों के उनके कोठी बंगला फार्म हाउस हैं। उत्तर प्रदेश में नहीं उत्तराखंड में भी इन्होंने जमीनें खरीदी हैं अपने नाम। तो, जिस प्रकार हमारे करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह बहुत ही दुखद है। हमारी माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग है। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराएं। इसे भी पढ़ें: चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंच रहे CM योगी, मंच से नदारद रहेंगे Champat Rai!यदि आप सीबीआई जांच नहीं कराएंगे तो हम माननीय प्रयागराज हाई कोर्ट में एक याचिका लगाएंगे जिसमें मांग करेंगे कि कई वर्षों से अब तक जितना भी हमारे सनातन हिंदुओं की आस्था का जो दान पुण्य है उसको लूटा गया है उस पूरे प्रकरण की हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे और हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी आप इस पूरे प्रबंधन को अपने हाथ में ले लीजिए क्योंकि यहां पर जिस प्रकार से घोटाले हो रहे हैं यहां के पुजारियों के आप बयान दर्ज करवा सकते हैं। उन पुजारियों को सब कुछ मालूम है। जिस प्रकार से प्रबंधन कमेटी घोटाला कर रही है। यह बहुत ही दुखद है। दिनेश शर्मा का यह भी कहना है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर बनने वाले फूल बंगला और लगाए जाने वाले छप्पन भोग में 70% तक कमीशन लिया जाता है। उन्होंने कहा मंदिर से जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच करवाई जाए। उनका आरोप है कि कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संपत्तियां खरीद ली हैं। उन्होंने कहा है कि मंदिर के चढ़ावे के रुपए से अस्पताल और स्कूल बनाए जाने चाहिए। अब बात राम मंदिर चंदा चोरी की भी कर लेते हैं।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sanjay Raut के अपशब्दों का जवाब देना सही नहीं: Kiren Rijiju ने टाल दिया सीधा टकराव
    Next Article
    Ram Mandir Donation Chori News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कितने लोगों पर SIT की रडार? जांच में अब तक क्या सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment