Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी ने कालभैरव की आरती उतारी:बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, यूपी कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे-बहू को आशीर्वाद दिया

    3 hours ago

    1

    0

    CM योगी बुधवार सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। यहां से सीएम सीधे यूपी कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के घर पहुंचे। वहां उनके बेटे- बहू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर पहुंचे। मंदिर के अंदर गर्भगृह में उन्होंने बाबा काल भैरव की मूर्ति के सामने घंटी बजाकर आरती उतारी और अर्चना की। इस दौरान बाबा को माला-फूल भी चढ़ाया। 5 मिनट की पूजन के बाद वो बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर निकल गए। CM योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर बाबा का विधिवत षोडशोपचार विधि से पूजन किया। बाबा की आरती भी उतारी। 5 तस्वीरें देखिए... सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद सीएम योगी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां विकास कार्यों के समीक्षा की और प्रयागराज के लिए रवाना हुए। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… रवि किशन बोले- मैं पंडित आदमी, मछली नहीं खाता:गोरखपुर में योगी ने बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर ली चुटकी सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। बढ़े हुए वेतन (18 हजार रुपए) की धनराशि के चेक बांटे। इस दौरान महेसरा में मछली मंडी के बहाने सीएम योगी ने सांसद रवि किशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। योगी ने कहा- महेसरा में पहले जाम लगता था, क्योंकि रवि किशन के पसंद की चीज यहां मिलती थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा:बारात से लौट रही वैन में डंपर से टक्कर, पीछे से आ रही 4 गाड़ियां भी टकराईं, 16 घायल
    Next Article
    संभल में बारात में मारपीट:डीजे पर डांस के दौरान बच्चे को कड़ा लगने पर विवाद, दूल्हा के दो भाईयों समेत 4 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment