Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CMO के मैनेजर को खींचकर ले गई विजिलेंस:महोबा में 2 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, फूट-फूटकर रोया; छुड़ाने के लिए हाथ-पैर झटकता रहा

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा में स्वास्थ्य विभाग के फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर को विजिलेंस टीम खींचकर ले गई। मैनेजर खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर झटकता रहा। वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसने विजिलेंस अफसरों से मांगी। कहने लगा- भाई हाथ जोड़ रहा हूं छोड़ दो…। अधिकारियों ने गाली देते हुए कहा- ले चलो…को। गाड़ी में बिठाओ। मैनेजर पूरी ताकत लगाकर टीम की पकड़ से भागने की कोशिश भी करता रहा। टीम के एक सदस्य ने मैनेजर की बेल्ट पकड़ रखी थी, दूसरा उसे खींचते हुए बोलेरो तक ले गया। मैनेजर ने एक संविदा कर्मचारी से साढ़े तीन लाख की रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को पहली किस्त के 2 लाख रुपए लेने के लिए मैनेजर ने कर्मचारी को एक होटल में बुलाया था। जहां वह रंगे हाथों पकड़ा गया। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… आरोप- सीएमओ ने मैनेजर से मिलने को कहा था हमीरपुर के रहने वाले मेराज मोहम्मद महोबा के कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अकाउंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया, मैंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से पनवाड़ी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में ट्रांसफर या समायोजन करने को कहा था। जिस पर सीएमओ ने कहा, जाकर जीतेश से मिल लो। जीतेश फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर है। वह भी संविदा कर्मचारी है और क्लर्क जैसा पद है। मैं जीतेश से मिला तो उन्होंने कहा, 3.5 लाख रुपए दे दो, तुम्हारा काम हो जाएगा। मेराज ने इसकी शिकायत झांसी विजिलेंस के अधिकारियों से की। विजिलेंस ने आरोपी जीतेश को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। मैनेजर ने कर्मचारी को होटल के बेसमेंट में बुलाया गुरुवार को मेराज ने जीतेश को फोन किया और कहा, पैसे का इंतजाम हो गया है। कहां आकर देना है? इस पर जीतेश उसे सीएमओ ऑफिस से करीब 5 किमी दूर एक होटल के बेसमेंट में बुलाया। होटल पहुंचने के बाद जैसे ही मेराज ने मैनेजर जीतेश को 2 लाख रुपए दिए, पहले से सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो केमिकल के प्रभाव से वे गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शहर कोतवाली लाया गया। जहां उससे बंद कमरे में गहन पूछताछ की जा रही है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… इस मामले में सीएमओ आसाराम ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, जीतेश के आरोप बेबुनियाद हैं। मेराज मुझपर जबरन ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा, पिछले डेढ़ साल से मेरी मेराज से कोई बातचीत नहीं हुई है। उसने मेरे आवास में आकर अभद्रता की थी। तब से मैंने उससे बातचीत नहीं की है। उसके काम में अनियमितता पाए जाने पर ही उसका ट्रांसफर किया गया था। मेराज जिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहा है, उसका काम लॉजिस्टिक का है। कोतवाल बोले- आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं, यह भी जांच की जा रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:वॉट्सएप पर अपनी न्यूड फोटो भेजो; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया
    Next Article
    नाव-हाईजैक और नाविक का अपहरण कर गंगा में इफ्तारी:फोटो-वीडियो से दिखाई दिलेरी, 14 आरोपियों की नई धाराओं में रिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment