Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:वॉट्सएप पर अपनी न्यूड फोटो भेजो; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में एक सिपाही ने केस दर्ज करने के बदले रेप पीड़िता को होटल में बुलाया। सिपाही ने कहा कि हम लोगों का धर्म एक है। पहले तुम होटल के कमरे में आकर मुझसे मिलो। तब मैं केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजूंगा। सिपाही ने पीड़िता से फोन पर न्यूड फोटो भेजने तक की बात कही। सिपाही ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा- तुम्हें कसम है, मिलने आ जाओ। ये बात किसी को बताई तो मैं मर जाऊंगा। पीड़िता ने फोन पर सिपाही की बात रिकॉर्ड कर ली। SSP ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। मामला क्वार्सी थाने से जुड़ा है। अब पूरा मामला विस्तार से… पहले पीड़िता को चौकी पर बुलाया, फिर कॉल की जमालपुर की रहने वाली रेप पीड़िता ने बताया कि जीशान नाम के एक युवक ने मुझसे निकाह का वादा किया था। उसने झांसे में लेकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मैंने उससे निकाह करने को कहा तो वह मुकर गया। मैंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और थाने में की थी। इस मामले की जांच पटवारी नगला चौकी पर तैनात सिपाही इमरान खान को सौंपी गई। ​जांच के बहाने सिपाही ने एक दिन मुझे चौकी बुलाया। वहां सिपाही इमरान ने मुझसे घटना के बारे में पूछा। सिपाही ने मुझसे कहा कि आरोपी को वह जल्द गिरफ्तार कर लेगा। तुम घर पहुंचकर मुझे वाट्सएप पर कॉल करना। मैं घर पहुंची। मैंने उसे कॉल की। सिपाही ने मुझसे अश्लील बातें शुरू कर दीं। मैंने विरोध किया तो उसने कहा कि अगर मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे मामले में कोई कार्रवाई नहीं करूंगा। इसके बाद मैंने फोन काट दिया। सिपाही बोला- ईद के कपड़े दिलाऊंगा, होटल आओ अगले दिन सिपाही ने मुझे फोन किया। उसने फोन पर कहा कि तुम और मैं एक ही धर्म के हैं। तुम मुझे अपने न्यूड फोटो भेजो। मैं तुम्हें ईद पर कपड़े दिलवाऊंगा। खरीदारी करवाऊंगा। उसने कहा कि तुम होटल में आकर मुझसे मिलो। जब तुम होटल में मुझसे मिलने आओगी तभी मैं आरोपी को जेल भेजूंगा। मुकदमा भी लिखवा दूंगा। सिपाही ने पीड़िता से कहा कि तुम्हें मुझसे मिलने आना ही होगा। तुम्हें कसम है। यह बात किसी को न बताना। अगर किसी को यह बात बताई तो तू मेरा मरा हुआ मुंह देखेगी। रेप पीड़िता लड़की ने जब इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे धमकी दी। कहा- अगर तुम होटल के कमरे पर नहीं आई तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई कर दूंगा। महिला ने सिपाही की इन गंदी बातों को रिकॉर्ड कर लिया। SSP ने सिपाही पर खुद केस दर्ज कराया पीड़िता ने बुधवार को खुद एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मामले की शिकायत की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। SSP ने गुरुवार को आरोपी सिपाही के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया। एसएसपी के मुताबिक, सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह 2006 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वहीं, आरोपी सिपाही इमरान का कहना है कि उनके पास महिला की जांच आई थी। उसने केवल महिला से पूछताछ की थी। महिला के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। --------------------- यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला, मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन का कागज, गुजरात का आश्रम और योग गुरु.... जब पुलिस गिनने लगी '2 करोड़ रुपये' तो हुआ बड़ा खुलासा
    Next Article
    CMO के मैनेजर को खींचकर ले गई विजिलेंस:महोबा में 2 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, फूट-फूटकर रोया; छुड़ाने के लिए हाथ-पैर झटकता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment