Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CPI (माओवादी) के 3 सदस्यों को 10 साल की सजा:सरकार के खिलाफ युद्ध की साजिश में दोषी करार; लखनऊ NIA/ATS ने सुनाई सजा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े तीन सक्रिय सदस्यों को लखनऊ की विशेष अदालत ने गुरुवार को सजा सुनाई है। देश में आतंक फैलाने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के मामले में अदालत ने तीनों आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और आर्थिक दंड से दंडित किया है। 2010 में STF ने कानपुर से किया था गिरफ्तार मामले की शुरुआत 8 अक्टूबर 2010 को हुई थी, जब उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कानपुर नगर के किदवई नगर थाना क्षेत्र से शिवराज सिंह बग्दावल, राजेंद्र कुमार उर्फ अरविंद और कृपाशंकर उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से माओवादी विचारधारा से संबंधित भारी मात्रा में साहित्य, पंपलेट, सीडी, कैसेट और मैगजीन बरामद हुई थीं, जिन्हें वे संगठन के सदस्यों में वितरित करते थे। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में गुप्त बैठकें कर रहे थे। इन बैठकों के जरिए वे लोगों को संगठन से जोड़ने, आतंक फैलाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे थे। इसी आधार पर कानपुर नगर के थाना किदवई नगर में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी आगे की विवेचना एटीएस द्वारा की गई। ATS की जांच और मजबूत पैरवी से मिली सजा मामले में एटीएस ने विस्तृत जांच कर अदालत में ठोस साक्ष्य पेश किए। प्रभावी पैरवी के चलते एनआईए/एटीएस ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। लखनऊ कोर्ट ने अदालत ने माना कि आरोपी प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ साजिश रची। 10 साल की सजा और आर्थिक दंड विशेष न्यायालय ने 19 मार्च 2026 को सुनाए गए फैसले में तीनों दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 29-29 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में अब छात्र करेंगे 'स्मार्ट वर्कआउट':कैंपस में हाईटेक जिमनेजियम शुरू, कुलपति ने कहा- फिट रहकर ही छात्र बनेंगे प्रतिस्पर्धी
    Next Article
    भाटपाररानी विधायक बोले– नंबर देना जनता का काम:सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा- क्षेत्र में 450 सड़कों का जाल बिछाया, 2 नगर पंचायत बनानी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment