Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में अब छात्र करेंगे 'स्मार्ट वर्कआउट':कैंपस में हाईटेक जिमनेजियम शुरू, कुलपति ने कहा- फिट रहकर ही छात्र बनेंगे प्रतिस्पर्धी

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्रों और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में नवनिर्मित हाईटेक जिमनेजियम का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। अब कैंपस के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दे सकेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने फीता काटकर इस नई सुविधा को छात्रों के लिए समर्पित किया। फिटनेस से बढ़ेगा छात्रों का अनुशासन समारोह के दौरान कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक फिटनेस की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि छात्रों को शारीरिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। कैंपस में आधुनिक खेल और जिम की सुविधाएं होने से विद्यार्थी न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि उनमें अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी। यह जिमनेजियम आने वाले समय में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मददगार साबित होगा। खिलाड़ियों और शोधार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने जिमनेजियम की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि,इस नई सुविधा का लाभ न केवल नियमित छात्रों को मिलेगा, बल्कि खेल विभाग के खिलाड़ियों और शोधार्थियों के लिए भी यह बेहद उपयोगी रहेगा। विभाग की भविष्य की योजनाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना प्राथमिकता पर है, ताकि कैंपस से बेहतरीन एथलीट निकल सकें। कैंपस में बढ़ेगा खेल और सेहत का कल्चर विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस जिमनेजियम की शुरुआत कैंपस में एक नई खेल संस्कृति को जन्म देगी। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक और डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. अंशु यादव ने भी शिरकत की। सभी ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की और इसे छात्रों के स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा सहित विभाग के सभी शिक्षक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जिमनेजियम में आधुनिक मशीनों और वर्कआउट के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों को अब कैंपस से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय 10 हजार बढ़ा; अश्लील डांस पर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा; लड़की ने 13 फीट का अजगर पकड़ा
    Next Article
    CPI (माओवादी) के 3 सदस्यों को 10 साल की सजा:सरकार के खिलाफ युद्ध की साजिश में दोषी करार; लखनऊ NIA/ATS ने सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment