Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSA में मारपीट करने वाले 31 छात्रों पर कार्रवाई:सात छात्र एक साल के लिए हास्टल से निष्कासित, घटना में चार के सिर फटे थे

    7 hours ago

    1

    0

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात छात्रों के बीच हुए विवाद में विवि प्रशासन ने 31 छात्रों पर कार्रवाई की है। डीएसडब्ल्यू प्रो. मुकेश श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए सात छात्रों को एक साल के लिए हास्टल से निष्कासित करते हुए 10 हजार का अर्थदंड लगाया है। इसके अलावा चार छात्रों पर 5000 व 20 छात्रों पर 2500 रुपए अर्थदंड लगाया है। निष्कासित किए गए छात्रों को 24 घंटे के भीतर हास्टल खाली करना होगा। इसके अलावा भविष्य में कोई घटना होने पर हमेशा के लिए हास्टल से निष्कासित कर दिया जाएगा। अर्थदंड प्रति छात्र पर लगाया गया है। विवि प्रशासन की इस कार्रवाई से छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। तीन हास्टल के छात्र भिड़े थे शनिवार देर रात सीएसए कैंपस में वरुणा, शेखर व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास के छात्रों में लाठी डंडे चले थे, जिसमें चार छात्रों के सिर में चोट आई थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे डीएसडब्ल्यू ने पुलिस के साथ स्थिति को नियंत्रण में लिया था। मौके से तीनों हास्टलों के वार्डनों को फोन किया गया लेकिन सभी के फोन आफ निकले थे। बैठक के बाद तय हुए दंड घटना के बाद सोमवार को तीनों हास्टल के छात्रों को डीएसडब्ल्यू आफिस बुलाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद डीएसडब्ल्यू, चीफ वार्डेन, वार्डेन व सिक्योरिटी अफसर की बैठक हुई। बैठक के बाद छात्रों पर दंड तय किए गए हैं। हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर हुआ था विवाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हास्टल में रहने वाले एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) के छात्र शेखर व वरुणा हास्टल (दोनों पीएचडी स्कालर के लिए) के पास अपने एक साथी को छोड़ने गए थे। तभी गाड़ी मोड़ने के दौरान एक छात्र के चेहरे पर हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर विवाद शुरु हुआ। कुछ देर बाद डॉ. एपीजे कलाम हास्टल से कई छात्र वरुणा व शेखर हास्टल के पास आए और घटना का विरोध किया। देखते ही देखते लाठी डंडों से लैस छात्रों में मारपीट हुई, जिसमें चार छात्रों के सिर फटे व कई चोटिल हुए थे। 10 हजार अर्थदंड व एक साल के हास्टल के निष्कासन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हास्टल से ऐश्वर्य वर्मा व अभिनव पर कार्रवाई हुई है। इसके अलावा वरुणा हास्टल से रजत कुमार, कृष्ण कुमार, रामदत्त व शुभम मौर्या के अलावा शेखर हास्टल के धर्मेंद्र बहादुर सिंह पर यह कार्रवाई हुई है। पांच हजार अर्थदंड डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हास्टल के देवेश कुमार, यश भारद्वाज, रिषभ त्रिपाठी के अलावा वरुणा हास्टल के सर्वमंगल वर्मा। 2500 अर्थदंड डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हास्टल के पवन कुमार निराला, शशांक यादव, आदित्य कुमार सिंह, अनुभव सिंह, देवेश, वरुण सिंह, अभिषेक कुमार वर्मा, दीक्षित कुमार व राहुल देव वर्मा। इनके अलावा वरुणा हास्टल के सूरज गोपाल मुक्तीपवार, शिवम विहान, हरिवेंद्र, अनुपम कुमार, यागवेंद्र सौभरि, नितेश कुमार सिंह, शिवम बाजपेई, सचिन, सौरभ सिंह व आदित्य सिंह। शेखर हास्टल के राहुल कुमार भी इस कार्रवाई की जद में हैं। शनिवार देर रात हुई घटना में शामिल छात्रों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि वह भविष्य में इस प्रकार की घटना को नहीं करेंगे। के विजयेंद्र पंडियन, मंडलायुक्त व सीएसए कुलपति
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में चालान से नाराज ट्रक मालिक का आत्महत्या प्रयास:एआरटीओ कार्यालय में खुद पर पेट्रोल छिड़का, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज
    Next Article
    कामर्शियल वाहनों के लिए वन टाइम रोड टैक्स प्रणाली लागू:अलग से कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, 7500 KG से कम भार वाले वाहनों को छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment