Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU का मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग बना युवाओं की पहली पसंद:100% प्लेसमेंट, बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) का मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग नए सत्र 2026-27 के लिए युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। आधुनिक तकनीक, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पढ़ाई और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड के चलते बड़ी संख्या में छात्र यहां प्रवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं। विभाग में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विभाग में मुख्य रूप से चार वर्षीय बीटेक और तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। बीटेक (मैकेनिकल) के लिए 90 सीटें निर्धारित हैं, जिसमें प्रवेश जेईई मेन की मेरिट के आधार पर होगा। इसकी वार्षिक फीस 90,200 रुपये तय की गई है। वहीं डिप्लोमा कोर्स में 30 सीटें हैं, जहां मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसकी वार्षिक फीस 45,200 रुपये निर्धारित है। छात्रों को मिलता है मिनी इंडस्ट्री जैसा अनुभव विभाग की सबसे बड़ी खासियत इसकी आधुनिक प्रयोगशालाएं हैं। यहां छात्रों को फ्लूइड मैकेनिक्स, हीट ट्रांसफर, CAD एवं CNC, रेफ्रिजरेशन और मैन्युफैक्चरिंग जैसी अत्याधुनिक लैब में काम करने का मौका मिलता है। CAD/CAM, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के जरिए छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि ‘मिनी इंडस्ट्री’ जैसा व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाता है। 100% प्लेसमेंट का दावा प्लेसमेंट के लिहाज से भी यह विभाग छात्रों के लिए बेहतर विकल्प बन रहा है। यहां से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र LT, टाटा मोटर्स, BHEL, NTPC और मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी पा रहे हैं। विभाग का दावा है कि छात्रों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ ही इंटर्नशिप के लिए भी छात्रों को BHEL, IOCL और SAIL जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भेजा जाता है। सिर्फ पढ़ाई और नौकरी ही नहीं, विभाग शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक यहां 30 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और 10 से ज्यादा पेटेंट दर्ज किए जा चुके हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि पढ़ाई और प्रैक्टिकल का सही संतुलन ही छात्रों के भविष्य को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि आज इस विभाग के पूर्व छात्र DRDO, BARC, IITs और रेलवे जैसे बड़े संस्थानों में कार्यरत हैं, जो नए छात्रों के लिए बड़ी प्रेरणा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टुकड़ा, दबकर मौत:14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न पहले दिन की होमगार्ड परीक्षा:3 दिन में 6 पालियों में 1.20 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment