Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टुकड़ा, दबकर मौत:14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्‌टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्‌टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्‌ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे रेलवे रोड की है। घटना की 4 तस्वीरें देखिए… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पानी की पाइप लाइन सही करने उतरे थे अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्‌ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। दोपहर करीब 2 बजे मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्‌ढे में उतर गए। भाई बोला- जेई ने लात मारकर मेरे भाई को गड्‌ढे में उतारा मेरा भाई पाइप लाइन को ठीक कर रहा था। तभी मिट्‌टी का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। वह उसके नीचे दब गया। मौके पर मौजूद जेसीबी से मिट्टी हटाई गई। मैं और अन्य साथी लोग भाई को लेकर जिला अस्तपाल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। शव को पोस्टमार्टम लेकर जा रही पुलिस से नोकझोंक हो गई। लोगों ने पुलिस के हाथों से शव छीन लिया। सूचना पर थाना बन्नादेवी पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बिना टेंडर कराया जा रहा था काम बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। …………………… ये खबर भी पढ़िए- बाहुबली बृजभूषण सिंह ने ठाकुरों को ललकारा:बोले- आपका कोई वजूद नहीं, जानिए इस नाराजगी की वजह क्या? यूपी में विधानसभा चुनाव करीब एक साल बाद होने हैं। इससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रियों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। बिहार के भागलपुर से यूपी के ठाकुरों को ललकारा। बोले- सरकारों में आपका कोई अस्तित्व नहीं है। बृजभूषण ने अपना दुखड़ा सुनाया तो चुनौती भी दे डाली। आखिर उनकी नाराजगी की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पहले दिन 2007 अभ्यर्थी अनुपस्थित:हरदोई के 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लिखित परीक्षा
    Next Article
    CSJMU का मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग बना युवाओं की पहली पसंद:100% प्लेसमेंट, बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment