Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स शुरू:खेल इंडस्ट्री के लिए तैयार होंगे मैनेजर, फीस होगी 50 हजार

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अब खेल की दुनिया में मैनेजमेंट एक्सपर्ट भी तैयार करेगा। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र से मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (M.S.M.) कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। यह कोर्स उन युवाओं के लिए खास मौका होगा जो खेल से जुड़े रहकर मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि आज खेल सिर्फ हार-जीत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों रुपये का वैश्विक उद्योग बन चुका है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग, स्पोर्ट्स क्लब और मार्केटिंग कंपनियों को चलाने के लिए प्रशिक्षित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को देखते हुए विश्वविद्यालय ने यह पीजी कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र खेल आयोजनों और उनके आर्थिक प्रबंधन की बारीकियां सीख सकें। 20 सीटों से होगी शुरुआत, सालाना फीस 50 हजार शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि यह दो साल का पूर्णकालिक स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स होगा, जिसे चार सेमेस्टर में पूरा किया जाएगा। इसमें प्रवेश के लिए किसी भी स्ट्रीम से स्नातक होना अनिवार्य होगा। फिलहाल इस कोर्स में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। छात्रों की बेहतर ट्रेनिंग के लिए सीमित सीटें रखी गई हैं। इस कोर्स की वार्षिक फीस 50 हजार रुपये तय की गई है। पढ़ाई के साथ अनिवार्य होगी इंटर्नशिप कोर्स का सिलेबस आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्पोर्ट्स मार्केटिंग, स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और इवेंट मैनेजमेंट जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के मुताबिक छात्रों को केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें स्पोर्ट्स कंपनियों में इंटर्नशिप, रिसर्च और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करनी होगी, जिससे वे खेल उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझ सकें। देश-विदेश में बढ़ रही स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की मांग स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स दुनिया के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पहले से पढ़ाया जा रहा है। भारत में भी इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कोर्स पूरा करने के बाद युवा खेल संघों, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स लीग, फिटनेस एकेडमी, स्पोर्ट्स मीडिया और अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों में नौकरी के अवसर पा सकेंगे। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह कोर्स कानपुर और आसपास के युवाओं को खेल उद्योग में करियर बनाने का नया मंच देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंगों के उत्साह के बीच लापरवाही पड़ी भारी:गंगा मेला के दिन हादसों में 100 से ज्यादा पहुंचे हैलेट, 20 की हालत गंभीर
    Next Article
    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर कोहरा, AQI 228 दर्ज:न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 36 डिग्री पर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment