Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर कोहरा, AQI 228 दर्ज:न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 36 डिग्री पर पहुंचा

    13 hours ago

    1

    0

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता (विजिबिलिटी) 100 मीटर दर्ज की गई। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 रहा और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। बुधवार सुबह 8 बजे पूरे संभल जनपद का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही थीं। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन में तापमान बढ़ने के कारण लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं, जबकि देर रात सूरज ढलने के बाद सर्द हवाएं चलने से ठंडक का एहसास होता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल के डॉ. मनीष अरोड़ा ने बदलते मौसम में बाहर की चीजों का सेवन कम करने और गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। परिवहन व्यवस्था की बात करें तो चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली छह ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। रोडवेज बसों में दिन के समय यात्रियों की अच्छी संख्या देखी जा रही है, हालांकि सुबह और शाम को सवारियों की संख्या अभी भी कम है। स्थानीय सभासद गौहर खां ने बताया कि सुबह और रात में हल्की ठंडक रहती है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और इस मिले-जुले मौसम से रोजेदारों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी संजीव अग्रवाल ने भी बताया कि मौसम अब सामान्य हो गया है, दिन में धूप के बाद गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स शुरू:खेल इंडस्ट्री के लिए तैयार होंगे मैनेजर, फीस होगी 50 हजार
    Next Article
    6500 चालक-परिचालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम:परिवहन मंत्री की समीक्षा बैठक, बस संचालन और खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment