Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न:भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीनता पर हुआ मंथन

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में मंगलवार को 'रीइमैजिनिंग एग्ज़िसटेंस: इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड द रोल ऑफ कंटेम्पोरेनिटी' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को आयोजन किया गया। भाषा संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का सहयोग प्राप्त था। संगोष्ठी का शुभारंभ कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र, प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संयोजक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया और संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की। अपने संबोधन में प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की समकालीन संदर्भ में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. अमिताव चक्रवर्ती ने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक साहित्य के समन्वय को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। विशिष्ट अतिथियों में नालंदा विश्वविद्यालय के प्रो. श्रवण के. शर्मा, बीएचयू के प्रो. कृष्ण मोहन पांडेय और सागर विश्वविद्यालय के प्रो. ए.के. अवस्थी शामिल थे। इन सभी ने भारतीय ज्ञान प्रणाली के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए। तकनीकी सत्र में प्रो. बी.डी. पांडेय की अध्यक्षता में शोध-पत्र प्रस्तुतिकरण और पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से आए शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमना बिस्वास और डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा ने किया, जबकि ऑनलाइन सत्र का संचालन डॉ. पूजा अग्रवाल ने संभाला। संगोष्ठी का समापन डॉ. ऋचा शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरफोर्सकर्मी बनकर 35 लाख की ठगी:प्लॉट के नाम पर रिटायर्ड महिला दरोगा से ठगी, चकेरी में FIR दर्ज
    Next Article
    नौबस्ता में स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने रौंदा:स्कूल जाते समय हादसा, राहगीरों ने ड्राइवर को पीटकर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment