Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान:CSJMU ने 130 किशोरियों को लगाया टीका, दी गई अंतिम खुराक

    12 hours ago

    2

    0

    महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने एक बड़ी पहल की है। विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को 130 किशोरियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन की अंतिम खुराक दी गई। इस अभियान का मकसद कम उम्र में ही लड़कियों को कैंसर के खतरे से सुरक्षित करना है। पांच स्कूलों की छात्राओं को लगा टीका शुक्रवार को आयोजित इस टीकाकरण शिविर में सवाईपुर स्थित परमहंस राम मंगलदास विद्या इंटर कॉलेज, राम नगर कंपोजिट स्कूल, लुधवाखेड़ा, हिंगूपुर और टिक्कनपुरवा कंपोजिट विद्यालय की किशोरियां शामिल हुईं। इन स्कूलों की छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने वैक्सीन लगाई। विशेषज्ञों का मानना है कि किशोर अवस्था में टीका लगने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, जो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मददगार साबित होती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीम ने संभाली जिम्मेदारी टीकाकरण का यह महत्वपूर्ण कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की अनुभवी टीम द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी व्यवस्थाएं संभालीं। शिविर में छात्राओं को न केवल टीका लगाया गया, बल्कि उन्हें और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और उससे बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय का यह अभियान शनिवार को भी जारी रहेगा। 18 अप्रैल को मंधना और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे। इसमें भजनलाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कॉलेज गबरहा, मंधना-1 और मंधना-2 कंपोजिट स्कूल, होरा बांगर, कुरसौली, कटरी शंकरपुर और गंभीरपुर कछार स्कूल की छात्राओं को वैक्सीन की अंतिम डोज दी जाएगी। स्वयंसेवकों ने संभाली कमान अभियान को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों और स्वयंसेवकों की एक बड़ी टीम जुटी हुई है। मनीष, कृतिका, मानसी और सागर समेत कई वालंटियर्स ने स्कूलों में जाकर किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। सीएसजेएमयू प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय आय परीक्षा में उत्कर्ष जिला टॉपर:साइकिल मैन सत्येंद्र पांडे ने साइकिल भेंट कर किया सम्मानित
    Next Article
    वकील राजेश यादव की मौत हादसा नहीं, हत्या थी:पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया, हत्या के लिए खरीदी थी पुरानी ट्रक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment