Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 203 संविदाकारों का लाइसेंस निरस्त:1.16 करोड़ की होगी वसूली, श्रम कानून का किया था उल्लंघन, उग्र आंदोलन में भूमिका संदिग्ध

    2 hours ago

    2

    0

    नोएडा में श्रमिक के आंदोलन ने हिंसक रुप लिया। जांच के बाद करीब 203 संविदाकारों की पहचान की गई। जिनके श्रमिकों ने तोड़फोड़ की। पूरे आंदोलन में इन संविदाकारों की भूमिका संदिग्ध मिली। जिला प्रशासन ने सष्पट किया कि 24 कारखानों के 203 सविदाकारों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण, धनराशि की वसूली एवं फर्म को ब्लैक लिस्ट में डालने की कार्रवाई की जा रही है। यही नहीं श्रम कानूनों का पालन न करने और श्रमिकों को उनके हित से वंचित रखा गया। ऐसे में 1 करोड़ 16 लाख 5 हजार 067 की रकम श्रमिकों को भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया। अपर श्रमायुक्त ने बताया कि शासन स्तर से गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा गौतमबुद्धनगर एवं गाजियाबाद जनपद में 74 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। दरअसल नोएडा में चलने वाली अधिकांश बड़ी यूनिट में संविदाकारों द्वारा ही श्रमिक उपलब्ध कराए जाते है। कंपनियों से इनका अनुबंध होता है। सैलरी संविदाकारों को दी जाती है और बाद में ये श्रमिकों को बांटते है। कागजों पर काम पूरा होता है लेकिन श्रमिकों के हाथ कम मेहनताना मिलता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वसूली की होगी कार्रवाई संविदाकारों द्वारा अपने श्रमिकों को समय से वेतन का भुगतान न करने व कम भुगतान करनें पर उनके विरूद्ध वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उनके लाइसेंस निरस्त करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। संविदाकारों द्वारा अपने श्रमिकों को समय से वेतन का भुगतान न करने अथवा कम भुगतान करने पर उनके प्रधान सेवायोजक का भी उत्तरदायित्व होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चलती पल्सर बाइक में लगी आग, VIDEO:रोड पर छोड़ भागा राइडर, 20 मिनट तक धू-धू कर जली, लोगों ने पाया काबू
    Next Article
    78 पर्सेंट मार्क्स लाने पर भी पिता ने किया प्रताड़ित:आहत होकर बेटी ने दी जान, गोरखपुर में मां की तहरीर पर FIR, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment