Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​CSJMU सेमेस्टर परीक्षा:डिग्री की रेस में लड़के पिछड़े, परीक्षा देने में लड़कियां आगे; 7 जिलों में 1.25 लाख छात्र-छात्राएं हुए शामिल

    4 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का दौर जारी है। रविवार, 12 अप्रैल को हुई परीक्षा में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला। यूनिवर्सिटी के सात जिलों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे कुल छात्र-छात्राओं में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले काफी ज्यादा रही। जहां करीब 50 हजार छात्र परीक्षा में बैठे। वहीं छात्राओं का आंकड़ा 75 हजार के पार रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, रविवार की परीक्षा सभी सात जनपदों में पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी गड़बड़ी या नकल की कोई सूचना नहीं मिली। हाजिरी में लड़कियां आगे, गैरहाजिर होने में भी छात्र पीछे रविवार को हुई इस बड़ी परीक्षा के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो शिक्षा के प्रति छात्राओं का बढ़ता रुझान साफ नजर आता है। परीक्षा में कुल 1,25,727 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसमें लड़कों की संख्या 50,361 रही, जबकि 75,366 छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, अगर गैरहाजिर यानी अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की बात करें तो कुल 2,098 विद्यार्थी परीक्षा छोड़ गए। अनुपस्थित रहने वालों में भी लड़कों की संख्या ज्यादा रही। रिकॉर्ड के अनुसार 1,729 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे, जबकि छात्राओं में यह संख्या मात्र 369 रही। सात जिलों में 'सकुशल' संपन्न हुई परीक्षा कानपुर मंडल सहित विश्वविद्यालय से जुड़े सातों जनपदों में परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। यूनिवर्सिटी कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, सातों जिलों के किसी भी केंद्र से किसी अप्रिय घटना या विवाद की खबर नहीं आई है। नकल विहीन परीक्षा पर जोर यूनिवर्सिटी प्रशासन का पूरा फोकस इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर है। परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों (Flying Squads) की पैनी नजर रही। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के बाद भी परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। आने वाले दिनों में होने वाली अन्य विषयों की परीक्षाओं के लिए भी इसी तरह के कड़े इंतजाम जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 मकानों से कैश-जेवर चोरी:मड़ियांव में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, चिनहट में खिड़की की ग्रिल काटकर वारदात को अंजाम दिया
    Next Article
    अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राणा सांगा जयंती मनाई:रामपुर में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment