Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय शिविर में युवाओं को संदेश:बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने का आह्वान

    2 hours ago

    1

    0

    डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बाह्य विशेष शिविर का आयोजन किया गया। काकोरी के बड़ागांव में चल रहे इस शिविर के छठवें दिन का मुख्य विषय 'शिक्षा, कौशल और युवा विकास' रहा। इसमें युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया गया। विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत वीरोदय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल डिग्री हासिल करना ही जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का शेर सुनाकर समझाया कि शिक्षा का असली मकसद व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों का विकास और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक प्रो. वीरोदय ने जोर दिया कि यदि युवा गांव और समाज से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी करेंगे, तभी देश का सही मायने में विकास होगा और शिक्षा सार्थक सिद्ध होगी। शिविर में विश्वविद्यालय के कृत्रिम अंग केंद्र के कार्यशाला प्रबंधक डॉ. रणजीत कुमार ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर की चुनौतियों से अवगत कराते हुए कहा कि आज के समय में तकनीकी दक्षता, बेहतर संचार कौशल और व्यवहारिक ज्ञान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास ही सफलता की असली कुंजी है। कौशल विकास से जुड़ी जानकारी साझा की कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने एक जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यालय के बच्चों से संवाद किया तथा शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।यह पूरा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बृजेश कुमार राय और कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. देवेश कटियार, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. गौरव गोयल व नीरज दीक्षित की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में करंट से संविदा लाइनमैन की मौत:देर रात बिजली ठीक करने गए थे, बिना शटडाउन 33 केवी लाइन पर चढ़ाने का आरोप
    Next Article
    जालौन में रोडवेज बस चालक की मौत:परिजन बोले- अचानक बेहोश होकर गिरे, फिर नहीं उठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment